लाइव न्यूज़ :

आयुर्वेदिक कंपनी का सेल्स ऑफिसर फर्जीवाड़े में फंसा, डिस्ट्रीब्यूटर के चेक चुराकर पत्नी के अकाउंट में डाले, FIR दर्ज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 22:37 IST

फरवरी और मार्च 2024 के दौरान लखनऊ में विभिन्न आयुर्वेदिक स्टोर्स को माल वितरित किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोग्यम दवा धर के बैंक अकाउंट में स्थानांतरित करने का षडयंत्र किया।लखनऊ डिस्ट्रीब्यूर के चेक बाउंस होने पर डिस्ट्रीब्यूर द्वारा कंपनी मैनेजमेंट को जानकारी मिली 

जयपुरःराजस्थान की एक प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक कंपनी, नारायण फार्मास्युटिकल्स, के लखनऊ स्थित सेल्स ऑफिसर पर गंभीर फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। कंपनी ने आरोप लगाया है कि उनके लखनऊ डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा दिए गए सिक्योरिटी चेक को चुराकर सेल्स ऑफिसर तेजप्रकाश ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्म "अयोग्य दवा घर" नामक खाते की डिटेल्स भरा और बैंक अकाउंट में जमा कर दिया।

नारायण फार्मास्युटिकल्स, जो जयपुर, राजस्थान में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण और होलसेल का कार्य करती है, ने जयपुर करधनी पुलिस थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया कि तेजप्रकाश ने फरवरी और मार्च 2024 के दौरान लखनऊ में विभिन्न आयुर्वेदिक स्टोर्स को माल वितरित किया और उनसे प्राप्त हुए भुगतान चेकों को अपने  परिवार जनों नाम पर फर्जी तरीके से , कूटरचित करके इस्तेमाल किया। इन चेकों को बैंकों ने अस्वीकार कर दिया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक और प्रतिष्ठा का नुकसान हुआ

FIR रिपोर्ट में बताया गया है कि तेजप्रकाश ने कुल 32,000 रुपये की राशि अपने पत्नी के नामित फर्म आरोग्यम दवा धर के बैंक अकाउंट में स्थानांतरित करने का षडयंत्र किया। जिसकी जानकारी लखनऊ डिस्ट्रीब्यूर के चेक बाउंस होने पर डिस्ट्रीब्यूर द्वारा कंपनी मैनेजमेंट को जानकारी मिली 

इसके अलावा, तेजप्रकाश पर आरोप है कि उसने अपने व्यक्तिगत डेटा को सही तरीके से फाइल नहीं किया और किसी प्रकार का हैंडओवर इत्यादि भी नही किया, फिलहाल कम्पनी मैनेजमेंट ने तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट कर दिया था, तेजप्रकाश ने परिजनों के साथ मिलीभगत करके कंपनी की नीति और शर्तों का उल्लंघन किया है 

कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा, "तेजप्रकाश और उनके सहयोगियों ने जानबूझकर कंपनी को वित्तीय नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया है। इस धोखाधड़ी के कारण हमें अब तक भारी नुकसान हुआ है।" कंपनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजप्रकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

कंपनी का कहना है कि वे इस प्रकार की घटनाओं को सहन नहीं करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी आयुर्वेदिक स्टोर्स और अपने अन्य सहयोगियों को भी इस मामले की जानकारी दी है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली