लाइव न्यूज़ :

राजा मर्डर केस में सोनम के नए साथी का खुलासा, सबूत छुपाने में की थी मदद; अब गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2025 13:08 IST

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और राजा की शादी 11 मई को इसी साल हुई थी लेकिन हनीमून पर राजा की हत्या हो गई।

Open in App

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के सबूत छिपाने के आरोप में मेघालय पुलिस ने इंदौर के एक संपत्ति कारोबारी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया, ‘‘राजा रघुवंशी हत्याकांड के सबूत छिपाने के मामले में मेघालय पुलिस ने इंदौर के संपत्ति कारोबारी शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जेम्स पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी एवं राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का वह बैग गायब करने का आरोप है जो उसने इस वारदात के बाद शहर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था। सूत्रों के मुताबिक इस बैग में हत्याकांड से जुड़े ‘‘अहम सबूत’’ थे। सूत्रों ने बताया कि यह बैग शहर के जिस फ्लैट में छिपाया गया था उसे जेम्स ने हत्याकांड के पांच गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल चौहान को किराये पर दिलाया था।

जेम्स, इंदौर में संपत्ति प्रबंधन की एक फर्म संचालित करता है। उसने 13 जून को खुद मीडिया के सामने आकर दावा किया था कि चौहान ने 30 मई को उससे मुलाकात करके शहर के देवास नाका क्षेत्र में 17,000 रुपये प्रति माह पर एक फ्लैट किराए पर लिया था और चौहान ने इसके लिए अनुबंध पर दस्तखत भी किए थे।

सूत्रों ने बताया कि मेघालय पुलिस जब सबूतों की तलाश में इस फ्लैट में पहुंची तो उसे यह फ्लैट खाली मिला था। सूत्रों के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मेघालय से अपने गृह नगर इंदौर लौटी सोनम इस फ्लैट में कई दिन तक छिपी रही थी। उन्होंने बताया कि बाद में सोनम इंदौर से एक टैक्सी के जरिये उत्तर प्रदेश पहुंची और उसने गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया था।

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के अलावा उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पांचों आरोपी मेघालय की एक जेल में न्यायिक हिरासत के तहत बंद हैं।

राजा रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था। राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है।

उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे। मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है। 

टॅग्स :हनीमूनमर्डर मिस्ट्रीइंदौरMeghalaya Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला