लाइव न्यूज़ :

इंदौरः एनआरआई से 2.68 करोड़ की ठगी, मेट्रोमोनियल साइट बनाकर भाई-बहन ने दिया अंजाम

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 11, 2025 16:35 IST

भारत की एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए प्रोफाइल बनाई थी, जहां एक महिला प्रोफाइल से उनकी बातचीत शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफाइल एक इंस्टाग्राम मॉडल की तस्वीरों का उपयोग कर फर्जी रूप से बनाई गई थी। वेंकट को इस हद तक विश्वास में ले लिया कि वह उसकी हर बात पर भरोसा करने लगे।अपने और अपने परिचितों के बैंक खातों में डलवाकर हड़प ली।

इंदौरः क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआई युवक को वैवाहिक रिश्ते का झांसा देकर करीब 2.68 करोड़ रुपये की ठगी की। हैरानी की बात यह है कि इस ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी सगे भाई-बहन हैं। पुलिस के अनुसार, मूलतः आंध्र प्रदेश के रहने वाले वेंकट कलगा वर्तमान में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में कार्यरत हैं। उन्होंने भारत की एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए प्रोफाइल बनाई थी, जहां एक महिला प्रोफाइल से उनकी बातचीत शुरू हुई।

यह प्रोफाइल एक इंस्टाग्राम मॉडल की तस्वीरों का उपयोग कर फर्जी रूप से बनाई गई थी। आरोपी महिला ने खुद को बरखा जैसबानी नाम से प्रस्तुत किया और बातचीत को आगे बढ़ाते हुए वेंकट से मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर चैटिंग और कॉलिंग शुरू की। लगातार बातचीत के दौरान आरोपी ने विवाह की बातों में वेंकट को इस हद तक विश्वास में ले लिया कि वह उसकी हर बात पर भरोसा करने लगे।

इसके बाद अलग-अलग बहानों से — जैसे बीमारी, अमेरिका आने की जरूरत, घर की आर्थिक परेशानियां — आरोपी महिला और उसके भाई ने वेंकट से अप्रैल 2023 से जून 2024 के बीच किस्तों में कुल ₹2,68,64,481/- की रकम अपने और अपने परिचितों के बैंक खातों में डलवाकर हड़प ली।

क्राइम ब्रांच की जांच में यह सामने आया कि इस पूरे फ्रॉड की मास्टरमाइंड सिमरन जेसवानी है, जिसने अपने भाई विशाल जेसवानी के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया। सिमरन को इंदौर से और विशाल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने चार पहिया वाहन खरीदने, व्यापार में निवेश और अपनी देनदारियाँ चुकाने में किया।

आरोपियों के खिलाफ थाना अपराध शाखा, जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 71/25, धारा 419, 420, 34 भादंवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस पूरे मामले में और भी जानकारियां सामने आने की संभावना है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरअमेरिकाआंध्र प्रदेशMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम