लाइव न्यूज़ :

इंदौर-अहमदाबादः वाहन को क्षतिग्रस्त कर 35000 रुपये नकद और आभूषण लूटे, चाकू-हथियारों से लैस 6 बदमाशों ने गुजराती तीर्थयात्री से...

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 21, 2025 17:17 IST

गुजरात के जुनागढ़ जिले के केशोद गांव निवासी मुकेश अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ टवेरा वाहन से धार्मिक यात्रा पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देगाड़ी सड़क पर जानबूझकर रखे गए पत्थरों से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का इंजन चेंबर फट गया।उतरे, घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया।

इंदौरः धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि में माछलिया घाट पर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे गुजरात के एक परिवार को हथियारबंद लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। चाकू और अन्य हथियारों से लैस छह बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वाहन को क्षतिग्रस्त कर परिवार से 35 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण लूट लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के जुनागढ़ जिले के केशोद गांव निवासी मुकेश अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ टवेरा वाहन से धार्मिक यात्रा पर थे।

रात लगभग 1:30 बजे माछलिया घाट के पहले पुल पर पहुंचते ही उनकी गाड़ी सड़क पर जानबूझकर रखे गए पत्थरों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का इंजन चेंबर फट गया और सड़क पर पूरा ऑयल फैल गया, जिससे वाहन चलना असंभव हो गया। जैसे ही यात्री अपने वाहन की जांच करने के लिए उतरे, घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया।

अंधेरे का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने धर्मिष्ठा के गले से सोने की चेन, कान की बालियां और अंगूठी छीन ली। इसके साथ ही उसके पर्स से 35,000 रुपये की नकदी भी लूट ली। बदमाशों ने रमाबेन के हाथ के सोने के दो कंगन, कान की बालियां, पांच यात्रा बैग और मुकेश का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और चोटें

वारदात के दौरान लुटेरों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके आभूषण बेरहमी से छीने। रमाबेन के कान की बालियां जबरन खींचने से उनके कान से खून बहने लगा, जबकि धर्मिष्ठा को गले की चेन खींचने से गंभीर खरोंचें आईं। परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, इस घटना से भयभीत हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर के एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार और राजगढ़ थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उनके बयान दर्ज किए गए।  थाना प्रभारी चौहान ने बताया, "हमने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 392, 394 और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है।" पिछले छह महीनों में इसक्षेत्र में लूट और डकैती की कम से कम पांच बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

धार पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और रात्रि चौकियां स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रात्रि यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और संभव हो तो मुख्य मार्गों पर ही रुकें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPoliceमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई