लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में इंडियन डिप्लोमेट का कुक बन गया ISI का जासूस, गिरफ्तारी के बाद हुए ये खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 24, 2018 10:01 IST

भारतीय सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक रमेश पर आरोप है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे के बदले कई गोपनीय जानकारियां साझा कीं। 

Open in App

लखनऊ, 24 मई:  पाकिस्तान में एक भारतीय राजनयिक के घर में काम करने वाले रसोईयां को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया गया था। पिछले दो सालों से वह पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक के घर काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम  रमेश सिंह (35 वर्ष) है। 

पैसे के लिए की गोपनीय जानकारियां साझा 

गिरफ्तारी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने इस बात का खुलासा किया कि आरोपी रमेश सिंह एक कथित तौर पर आईएसआई का एजेंट है। भारतीय सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक रमेश पर आरोप है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे के बदले कई गोपनीय जानकारियां साझा कीं। 

माइक्रोफोन लगाकर करता था जासूसी

यूपी एटीएस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और उत्तराखंड पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत रमेश को पिथौरागढ़ के गराली गांव के उसके घर से गिरफ्तार किया। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान में भारतीय रक्षा विभाग से संबद्ध एक राजनयिक के घर में रमेश माइक्रोफोन लगाकर जासूसी करता था। जासूसी करके इसकी सारी जानकारियां वह गोपनीय तरीके से आईएसआई को देता था। 

रमेश का बड़ा भाई भी इंडियन आर्मी में

पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि रमेश का बड़ा भाई भी इंडियन आर्मी में काम करता है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रमेश को पिथौरागढ़ कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है।  यूपी एटीएस के आईजी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उत्तराखंड के डीजीपी ने कुछ महीने पहले इस ऑपरेशन के लिए यूपी पुलिस की मदद मांगी थी। इसके बाद इस  जॉइंट ऑपरेशन के लिए  इंटेलिजेंस से भी मदद मांगी गई।

बिजनसमैन ने पत्नी और दो बेटियों की सोते वक्त गोली मार की हत्या, वजह बेहद दर्दनाक

कुक के पहले खेती करता था आरोपी रमेश

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक के घर में कुक का काम करने के पहले रमेश सिंह खेती करता था। रमेश के एक रिश्तेदार ने उसे कुक की नौकरी का ऑफर दिया था। जिसके बाद 2015 से लेकर सितंबर 2017 तक रमेश  भारतीय रक्षा राजनयिक के आवास पर कुक का काम करता था। इस बीच वह आईएसआई के संपर्क में आया। 

डायरी और कुछ गोपनीय दस्तावेज भी आईएसआई को दी 

यूपी पुलिस के मुताबिक सितंबर 2017 के बाद रमेश भारत लौट आया था और यहां आकर उसने किसी का आठ लाख का कर्ज भी चुकाया। सूत्रों के मुताबिक रमेश ने आईएसआई को मौखिक सूचना के अलावा डायरी और कुछ गोपनीय दस्तावेज भी दी है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि रमेश ने आईएसआई से कितनी रकम ली थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पाकिस्तानउत्तर प्रदेशउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये