लाइव न्यूज़ :

आयकर के असिस्टेंट कमिश्नर, अधिकारी और सीए को भ्रष्टाचार के मामले में सजा

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 16, 2022 18:46 IST

अदालत ने असिस्टेंट कमिश्नर पंकज गुप्ता, आयकर अधिकारी अजय वीरे और सीए एसएस मूंदड़ा को देशी पाते हुए 3-3 साल की सजा और 10 हजार के अर्थदंड से दण्डित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसिस्टेंट कमिश्नर गुप्ता एडवांस रोटोफ्लैक्स इंडस्ट्रीज नामक पैकेजिंग इकाई का सर्वेक्षण किया थाउन्होंने इस इकाई पर 65 लाख रुपए का कर चोरी करने की बात कही थीइस मामले को दबाने के लिए गुप्ता ने 9 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी

इन्दौर: भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आयकर विभाग के दो अधिकारियों और एक सीए (चार्टेड एकाउंटेंट) को दोषी करार देते हुए 3-3 साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। सीबीआई अधिकारियों ने 20 फरवरी 2008 को असिस्टेंट कमिश्नर पंकज गुप्ता के घर छापा मार कर 9 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए उसे पकड़ा था। 

असिस्टेंट कमिश्नर गुप्ता एडवांस रोटोफ्लैक्स इंडस्ट्रीज नामक पैकेजिंग इकाई का सर्वेक्षण किया था। इसी दौरान उन्होंने इस इकाई पर 65 लाख रुपए का कर चोरी करने की बात कही थी। इस मामले को दबाने के लिए गुप्ता ने 9 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत की राशि आयकर अधिकारी अजय वीरे के माध्यम से उक्त कंपनी के सीए एसएस मूंदड़ा के माध्यम से दी जा रही थी।

इस मामले में 2009 में सीबीआई ने इंदौर की सीबीआई की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की थी। शुक्रवार को सुधीर कुमार मिश्रा की अदालत ने असिस्टेंट कमिश्नर पंकज गुप्ता, आयकर अधिकारी अजय वीरे और सीए एसएस मूंदड़ा को देशी पाते हुए 3-3 साल की सजा और 10 हजार के अर्थदंड से दण्डित किया है।

टॅग्स :इंदौरसीबीआईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर