लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में एक युवक को ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2025 20:05 IST

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। 

Open in App

पटना: बिहार में वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका सिर मुंड़वा कर गांव में घुमाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि गांव के लोगों को शक था कि महिला का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने एक कमरे में महिला और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसका सिर मुंड़वा दिया और सार्वजनिक रूप से गांव में घुमाया। 

इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने महिला के ससुर द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर युवक रंजन राय को जबरन घर में घुसने और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला के ससुर द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपी रंजन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है। वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उन पर भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह