लाइव न्यूज़ :

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी धंधा करने वाले शातिर चढ़े पटना पुलिस के हत्थे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2022 22:48 IST

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ने बताया कि शातिर ठगों का यह गिरोह ऑनलाइन परीक्षा सेंटर के जरिये फर्जी तरीके से रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी लगाने की जालसाजी का धंधा करता था।

Open in App
ठळक मुद्देठगों का गिरोह दानापुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन सेंटर चलाते थेएसएसपी पटना के आदेश पर एएसपी दानापुर के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ कियापुलिस की छापेमारी में लगभग 70 छात्रों के ऑरिजिनल एजुकेशनल सर्टिफिकेट मिले हैं

पटना: रेलवे में नौकर दिलवाने के बहाने फर्जी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर पटना पुलिस ने छापा मारा है। इस छापेमारी में गिरोह के चार सदस्यों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ने बुधवार को बताया कि शातिर ठगों का यह गिरोह ऑनलाइन परीक्षा सेंटर के जरिये फर्जी तरीके से रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी लगाने की जालसाजी का धंधा करता था।

एसएसपी पटना ने बताया कि पुलिस को बीते कई दिनों से मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दानापुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का एक गिरोह सक्रिय है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पटना ने फौरन एएसपी दानापुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बताये गये ठिकाने पर चापेमारी का आदेश दिया। जिसके बाद दानापुर थाने की फोर्स के साथ-साथ रूपसपुर थाना,  कंकड़बाग थाना और रामकृष्णानगर थाने की फोर्स ने दानापुर के आरकेपुरम सांई कॉलोनी स्थित किराये के एक मकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया और वहां पड़े तमाम सामान को सील कर दिया। पुलिस को छापेमारी में लगभग 70 छात्रों के ऑरिजिनल एजुकेशनल सर्टिफिकेट मिले हैं। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो ऑनलाइन ठगी गिरोह के सदस्य हैं।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन ठगी का सरगना नालंदा के मंडाछ थाना का रहने वाला अश्विनी सौरभ है, पटना के बुद्धा डेंटल स्थित गांधीनगर में रहता है।

एसएसपी मानवजीत सिंह ने बताया कि अश्विनी सौरभ ने ठगी के लिए मुजफ्फरपुर के रामदयालु चौक पर अपना ऑनलाइन सेंटर खोल रखा था। इतना ही नहीं मुख्य आरोपी अश्विनी सौरभ का  पटना में तीन ऑनलाइन सेंटर है।

जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी अश्विनी सौरभ अपने मुजफ्फरपुर सेंटर पर एक साथ 270 कैंडिडेट्स को परीक्षा दिलवाता था। अपने सेंटर को अप्रूव कराने के लिए गिरोह सिटी हेड को पैसा देकर मैनेज कर लेते थे। 

टॅग्स :पटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?