लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: खाप पंचायत ने कौमार्य परीक्षण में फेल हुई विवाहिता पर लगाया दस लाख रुपये का जुर्माना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 5, 2022 16:45 IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक खाप पंचायत ने कथित कौमार्य परीक्षण में फेल होने वाली एक 24 साल की नवविवाहिता को 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देनवविवहिता हुई कौमार्य परीक्षण में फेल, खाप पंचायत ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्मानाखाप फैसले से पहले नवविवाहिता को ससुराल पक्ष ने किया था काफी प्रताड़ितमामला भीलवाड़ा की सांसी जनजाति का है, जहां विवाहिता के लिए कौमार्य परीक्षण अनिवार्य होता है

भीलवाड़ा: कानून-व्यवस्था से अगल हटकर कई हैरतअंगेज और शर्मानक फैसला देने वाली खाप पंचायत ने राजस्थान के भीलवाड़ा में एक विवाहिता के संबंध में ऐसा फरमान जारी किया है, जिससे सुनने के बाद सभ्य समाज शर्मसार हो जाए। जी हां, खाप पंचायत ने कथित कौमार्य परीक्षण में फेल होने वाली एक 24 साल की नवविवाहिता को 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के मुताबिक खाप फैसले से पहले नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष द्वारा काफी प्रताड़ित भी किया गया। उसे पीटा गया और कथिततौर पर उसे कौमार्य परीक्षण के लिए मजबूर भी किया गया। न्यूज वेबसाइट 'हिंदुस्तान' टाइम्स के अनुसार नवविवाहिता उस सांसी जनजाति से ताल्लुक रखती है, जहां कथित तौर पर कुकड़ी प्रथा यानी कौमार्य परीक्षण को जरूरी माना जाता है।

इस प्रथा के तहत नियम है कि यदि कोई लड़की कौमार्य परीक्षण में फेल हो जाती है तो उसे ससुराल पक्ष को 10 लाख रुपये देने पड़ते हैं। मामले में भीलवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ससुराल पक्ष का आरोप है कि शादी से पहले लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया था और उस संबंध में बाकायदा मामला भी दर्ज किया गया।

उसके बाद लड़की के परिवार वालों ने जब 11 मई 2022 को उसकी शादी कर दी तो उसे ससुराल जाने के बाद कुकड़ी प्रथा यानी की कौमार्य परीक्षण से गुजरना पड़ा। पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि 21 वीं सदी में परंपरा के नाम पर महिला के साथ हुई घिनौने मामले में पुलिस संज्ञान ले रही है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष और खाफ पंचायत में शामिल सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले बागोर थाना प्रभारी अय्यूब खां ने बताया कि ससुराल वालों ने और खाप पंचायत ने विवाहिता को कौमार्य परीक्षण के नाम पर प्रताड़ित किया है। मारपीट की बात भी सामने आयी है। पुलिस काफी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :BhilwaraRajasthanक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये