लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजधानी पटना में DRI की टीम ने साधु के वेश में वन्यजीव के खालों की तस्करी करने वाले दो अपराधियों को धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2025 17:00 IST

डीआरआई ने तस्करों के पास से एक तेंदुए की खाल और  हाथ जोड़ी बरामद की है। यह हाथा जोड़ी असल में एक मॉनिटर लिजर्ड (गोह) के जननांगों का हिस्सा होती है, जिसे अंधविश्वास के चलते लोग शुभ मानते हैं। डीआरआई के एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद, डीआरआई ने जाल बिछाया।

Open in App

पटना: डीआरआई की टीम ने पटना में वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दुर्लभ जानवरों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर, टीम ने दो तस्करों को पकड़ा है जो साधु के वेश में इस अवैध व्यापार को अंजाम दे रहे थे। यह जानकारी डीआरआई एसपी ने दी। 

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान, डीआरआई ने तस्करों के पास से एक तेंदुए की खाल और  हाथ जोड़ी बरामद की है। यह हाथा जोड़ी असल में एक मॉनिटर लिजर्ड (गोह) के जननांगों का हिस्सा होती है, जिसे अंधविश्वास के चलते लोग शुभ मानते हैं। डीआरआई के एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद, डीआरआई ने जाल बिछाया।

टीम को पता चला कि यह गिरोह तेंदुए और मॉनिटर लिजर्ड जैसे लुप्तप्राय जीवों का शिकार करता था और फिर उनके अंगों की तस्करी करता था। पकड़े गए दोनों तस्कर साधु का वेश बनाकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। उल्लेखनीय है कि तेंदुए और मॉनिटर लिजर्ड दोनों ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजातियां हैं। 

इन जीवों का शिकार, व्यापार या उनके अंगों की तस्करी करना एक गंभीर अपराध है जिसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। इसके अलावा, इन जीवों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार भी सीआईटीईएस (कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एंडेंजर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फ्लोरा एंड फौना) के तहत प्रतिबंधित है। डीआरआई की इस कार्रवाई से न सिर्फ वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि इस तरह के अवैध व्यापार में शामिल गिरोहों को भी एक कड़ा संदेश मिला है। 

दरअसल, हाल के वर्षों में पटना और उसके आसपास वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क तेज़ी से फैल रहे हैं। इस तरह की बरामदगी राजधानी को ऐसे अवैध कारोबार का हब बनाए जाने की कोशिश को उजागर करती है। डीआरआई की कार्रवाई ने न केवल गिरोह की गतिविधियों पर रोक लगाई है बल्कि नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। 

डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भारत की जैव विविधता की सुरक्षा के प्रति उनकी सख्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के तहत इस तरह के आपराधिक नेटवर्क पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो