लाइव न्यूज़ :

पटना में अपराधियों ने पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली, तेजी से बढ़ा अपराध, बेगुसराय में अपराधी कर चुक हैं इंस्पेक्टर की हत्या

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2023 12:37 IST

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सीधे पुलिस विभाग को निशाना बनाया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारी पुलिस इंस्पेक्टर हुआ गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में तल रहा है उपचारइससे पहले अपराधियों ने बेगुसराय में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या की थी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सीधे पुलिस विभाग को निशाना बनाया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हमले में घायल पुलिस इंस्पेक्टर की पहचान बेउर थाने में तैनात फूलन राम के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जख्मी इंस्पेक्टर के हाथ में लोगी लगी है।

यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की है, जब पटना के बेउर थाने को एक टेलीकॉम टावर से बैटरी लूट की सूचना मिली। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस अपारधियों को रोकने के लिए मौके पर पहुंची, बदमाशों ने इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों पर सीधे गोलियां चला दीं।

जिसके बाद ने अपनी पोजिशन ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सात बदमाशों में से तीन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में एक पुलिस इंस्पेक्टर जख्मी हो गया।

फुलवारीशरीफ उपमंडल पुलिस अधिकारी विक्रम सिहाग ने कहा, "बदमाशों ने इंस्पेक्टर फूलन राम के हाथ में गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर है और अब वह खतरे से बाहर हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।"

मालूम हो कि इस घटना से पूर्व बिहार के बेगुरसराय जिले में शराब तस्करों ने कथिततौर पर एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या कर दी है और एक होमगार्ड जवान को बुरी तरह से  के गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

शराब माफियाओं ने उस घटना को बेगुसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में अंजाम दिया था, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में शराब ले जायी जा रही है।

पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, तस्करों ने कार की गति बढ़ा दी और पुलिस इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

उसके बाद पुलिस घटना में शामिल वाहन के मालिक को गिरफ्तार करने में सफल रही थी। वहीं अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष टीम भी गठित की गई थी।

टॅग्स :Bihar Policeक्राइम न्यूज हिंदीपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर