लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में पुलिस के सामने गौरक्षकों ने शख्स की हथौड़े से की पिटाई, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

By प्रिया कुमारी | Updated: August 1, 2020 10:18 IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी चालक को गौरक्षकों ने गाड़ी से नीचे उतार कर हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया जिसका वीडियो भी सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम से शुक्रवार को कथिर तौर पर एक मीट सप्लायर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।गौरक्षकों ने मीट सप्लायर को बुरी तरह हथौड़े से पीटा।

गुरुग्राम से शुक्रवार को कथिर तौर पर एक मीट सप्लायर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गौरक्षकों ने मीट सप्लायर को बुरी तरह हथौड़े से पीटा। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है, इन तस्वीरों को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी इतनी बेहरहमी से शख्स को पिटा गया है। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है, इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल है। ये घटना पुलिस के मौजूदगी में हुई, शख्स की पिटाई के समय पुलिस वहां मौजूद थी। 

पीड़ित शख्स का नाम लुकमान है, लुकमान ने बताया कि उसकी पिकअप में बीफ लदे हुए थे, इसी दौरान 5 दो पहिया वाहनों से कुछ लोग आए, लुकमान ने पुलिस को बताते हुए कहा कि लगभग 10 लोग आए होंगे उन्होंने मेरी गाड़ी रुकवाई, मैं अपनी सेफ्टी के लिए गाड़ी दौड़ाने लगा, मैने सदर बाजार में अपनी गाड़ी रोकी और उनलोगों ने मुझे खींच कर बाहर निकाला, गौमांस का आरोप लगाते हुए उनलोगों ने मुझे बेरहमी से मारा। 

पुलिस के सामने कार में फरार हुए आरोपी

वहां से गुजर रहे शख्श ने बताया कि पुलिसवाले वहां आकर भी लुकमान को नहीं बचाया, इसके बाद वे लोग लुकमान को अपनी कार में भरकर ले गएं। लुकमान के शरीर पर कई जगह चोट आई है, कहा जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने लुकमान को अस्पताल में भर्ती कराया था, अस्पताल में फिलहाल लुकमान की हालत स्थिर है। 

अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ,आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 325, 341, 342 और 427 के तहत मामला दर्ज किया है। वैन से मिले मीट को फरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :हरियाणागुरुग्रामक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए