लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2020 16:40 IST

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास के सामने पिछले महीने आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिन्हा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास के सामने पिछले महीने आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।सिन्हा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास के सामने पिछले महीने आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाईंस थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री निवास के सामने 29 जून को आत्मदाह की कोशिश करने वाले हरदेव सिन्हा (27) की मौत हो गई है।

युवक की मौत बीती रात यहां के कालडा नर्सिंग होम में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिन्हा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। इस दौरान वह 50 फीसदी तक झुलस गया था। बाद में उसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तब उसे बेहतर इलाज के लिए कालडा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया था सिन्हा धमतरी जिले के तेलीनसत्ती गांव का निवासी था तथा वह पिछले दो वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

धमतरी जिले के अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने युवक के संबंध में बताया था कि सिन्हा अपने घर में माता-पिता और तीन भाई के साथ रहता था। पत्नी मजदूरी करती है और उसकी दो बेटियां हैं जिनकी उम्र छह वर्ष और तीन वर्ष है। सिन्हा का छोटा भाई भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है, वह घर पर ही रहता है। बड़ा भाई धमतरी के गैरेज में काम करता है तथा पिता बुजुर्ग होने के कारण घर पर ही रहते हैं।

घटना के बाद राज्य सरकार ने इस मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरदेव सिन्हा की पत्नी से फोन पर बातकर उसे जरूरी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया था।

युवक की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस की कुनीति, कुशासन और कुप्रबंधन ने आज प्रदेश के एक युवक की हत्या कर दी।’’ आत्मदाह करने वाले प्रदेश के युवक को भूपेश बघेल सरकार 'मानसिक' बीमार कहकर जख्मों पर नमक छिड़कती रही। सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया है कि वह बताएं हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदार कौन है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदीभूपेश बघेलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए