लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से दुखी छात्रा ने लगाई फांसी

By भाषा | Updated: July 23, 2020 15:44 IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत होने के बाद कई लोग दुखी है लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 वर्षीय छात्रा उनकी मौत से दुखी होकर फांसी लगा ली। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी राजपूत की प्रशंसक थी और वह उसकी फिल्में देखा करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 वर्षीय छात्रा ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी।छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी राजपूत की प्रशंसक थी और वह उसकी फिल्में देखा करती थी।

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 वर्षीय छात्रा ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर सात में अपने निवास में सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

भिलाई नगर पुलिस थाने के थानेदार त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को छात्रा के कमरे से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी है और इस लिए यह कदम उठा रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी राजपूत की प्रशंसक थी और वह उसकी फिल्में देखा करती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को जब लड़की के पिता अपनी पत्नी और अन्य बच्चों के साथ कहीं गए थे तो इस दौरान उनकी बेटी टेलीविजन में सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ देख रही थी और उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे तो बेटी को पंखे से लटका पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतआत्महत्या प्रयासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी