लाइव न्यूज़ :

बिहार के सुपौल जिले में 25 वर्षीय महिला नर्तकी के साथ तीन युवकों ने दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, महिला की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2025 15:59 IST

लक्ष्मीनिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौट रही 25 वर्षीय महिला नर्तकी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

Open in App

पटना: बिहार में सुपौल जिले के ललितग्राम ओपी थाना क्षेत्र दे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां लक्ष्मीनिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौट रही 25 वर्षीय महिला नर्तकी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सदर अस्पताल (सुपौल) के डॉ. ए. एस.पी. सिन्हा ने कहा कि पीड़ित महिला डांसर की स्थिति अभी स्थिर है। अस्पताल द्वारा आगे की प्रक्रिया जारी है। 

पीड़िता ने होश में आने के बाद शनिवार को पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 2 बजे चिन्टू नामक युवक बहाने से उसे मंच से बाहर ले गया। रास्ते में उसके दो साथी और आ गए। तीनों ने मिलकर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और घंटों तक दरिंदगी की। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की है। हालांकि, घटना स्थल प्रतापगंज और ललितग्राम थाना इलाके की सीमा पर होने के कारण मामला फिलहाल दो थानों की खींचतान में फंस गया है। 

पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी दस वर्ष पहले यूपी निवासी राजू शर्मा से हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह छह महीने से मायके आकर रहने लगी थी। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उसने आर्केस्ट्रा में डांस का काम शुरू किया था, जिसके बदले उसे प्रति रात 1500 रुपये मिलते थे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :Bihar Policeरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली