लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीवान जिले में डायन होने के संदेह में पाटीदार ने पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू लगने से बेटी की भी स्थिति है नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2025 17:32 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीता देवी और उनके पति अवध किशोर गुप्ता पर उनके ही पाटीदारों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी वे इस दंपति पर हमला करने की कोशिश कर चुके थे।

Open in App

पटना: बिहार में सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में डायन होने के संदेह में एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मकतुल रीता देवी के पाटीदार उसे डायन-डायन कहकर बुलाते थे। घर में कुछ भी काम बिगड़ता था तो सारा आरोप उसी पर लगाते थे। पाटीदार समझते थे कि रीता डायन है। उसकी खराब नजर के कारण उनकी बहू को बच्चा नहीं हो रहा है। इसको लेकर हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीता देवी और उनके पति अवध किशोर गुप्ता पर उनके ही पाटीदारों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी वे इस दंपति पर हमला करने की कोशिश कर चुके थे। सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसे गांववालों ने शांत कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से झगड़ा शुरू हो गया। पाटीदारों ने पहले दंपति और उनकी बेटी पर चाकू से हमला किया और फिर उन्हें गोली मार दी। रीता देवी की लाश घर के अंदर मिली। वही अवध किशोर गुप्ता का शव खेत के पास मिला। दूसरी तरफ दंपति की बेटी को भी चाकू और गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। मृतक की पहचान अवध किशोर गुप्ता और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। वहीं, दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। महाराजगंज के एसडीपीओ अमन ने बताया कि यह मामला पुरानी जमीनी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पाटीदार परिवार घटना के बाद से फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो