लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में चचेरी बहन के प्रेम में बाधक बन रही थी चाची, भतीजे ने सिलबट्टे से कुचकर हत्या की

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2023 20:19 IST

पुलिस ने महिला की हत्या की घटना का खुलासा महज एक घंटे में कर दिया। इसके साथ ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने महिला की हत्या की घटना का खुलासा महज एक घंटे में कर दियाइसके साथ ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया पुलिस ने बताया कि आरोपी धीरज कुमार को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना इलाके से एक अजीबो-गरीब रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। इसमें अपनी चचेरी बहन के प्रेम में पागल भतीजे ने अपनी चाची की सिलबट्टे से कुचकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की हत्या की घटना का खुलासा महज एक घंटे में कर दिया। इसके साथ ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि सिवैसिंहपुर में पवन सिंह की पत्नी बबिता की सिलबट्टे से मारकर हत्या कर दी गई थी। मोहिउद्दीननगर के थानाअध्यक्ष ने महज एक घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी धीरज गिरि को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि मृतका की बेटी से उसके चचेरे भाई धीरज का अवैध संबंध था। तीन सालों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के अवैध संबंध की जानकारी परिवार के लोगों को भी थी। एक साल पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी। 

इसी कारण उसके पिता पवन गिरि और उसकी मां बबीता ने उसे मौसा के यहां वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग में भेज दिया था। बाद में उसके परिवार वाले उसे बिहार से बाहर दूसरे राज्य में भेजने की तैयारी कर रहे थे, ताकि मामला शांत हो जाए। जब यह बात धीरज को मालूम हुई तो उसे यह नागवार गुजरा और उसने सोमवार की रात में अपनी चाची को जमीन पर गिरा दिया और सिलबट्टे के पत्थर से सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। 

बाद में घर के दरवाजे की कुंडी चढ़ा दी और सोने चला आया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो शुरू में परिवार के लोगों ने इसे भूमि विवाद का मामला बताया। लेकिन जब परिवार के अन्य सदस्यों से गहन पूछताछ की तो असली मामला सामने आया। 

एसपी ने बताया कि धीरज कुमार को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पत्थर जिससे उसकी हत्या की गई उस पर खून के निशान थे और धीरज के गमछे पर भी खून के निशान थे, उसे बरामद कर लिया गया है। जांच के लिए खून का सैंपल ले लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

टॅग्स :हत्याबिहारसमस्तीपुरBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े