लाइव न्यूज़ :

बिहार के छपरा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े स्कूल में ही शिक्षिका को मार दी गोली, स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2023 18:55 IST

जानकारी के अनुसार मंगवार को भी शिक्षिका स्कूल बंद होने के बाद कार्यालय का कार्य कर रही थी तभी दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और बैक टू बैक दो गोलियां मारी।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षिका को गंभीर हालत में पटना लाया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैगोली लगने से जख्मी शिक्षिका का नाम नमिता कुमारी बताया जा रहा हैदो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने बैंक टू बैक शिक्षिका को मारी दो गोलियां

पटना: बिहार में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने शिक्षिका को उसके स्कूल के अंदर दिनदहाड़े घुसकर गोली मार दिया। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। शिक्षिका को गंभीर हालत में पटना लाया गया है। इस घटना के बाद लोग अब विधि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। शिक्षिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोली लगने से जख्मी शिक्षिका का नाम नमिता कुमारी बताया जा रहा है, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरार टोला में पढ़ाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगवार को भी शिक्षिका स्कूल बंद होने के बाद कार्यालय का कार्य कर रही थी तभी दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और बैक टू बैक दो गोलियां मारी। गोली चलने की आवाज़ सुनकर स्कूल के स्टाफ मौके पर आये और घायल पड़ी शिक्षिका को लेकर नगरा पीएचसी पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। 

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन नमिता की बड़ी बहन कविता का कहना है कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग नमिता का पीछा कर रहे थे और उसे धमका रहे थे। उन पर एक दिन पूर्व भी हमला करने की कोशिश की गई थी। लेकिन बाइक सवार हमलावर सफल नही हुए थे। आज दुस्साहस का परिचय देते हुए उन्होंने शिक्षिका को स्कूल के अंदर घुसकर गोली मार दिया है। घटना के पीछे के कारणों की जानकारी किसी को नही है। 

वहीं चिकित्सक की मानें तो घायल शिक्षिका की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शिक्षिका नमिता कुमारी के ऊपर फायरिंग करने वाले कौन थे? इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि लोग अब विधि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षक संघ ने इस मामले में अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

टॅग्स :छपराबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला