लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराब तस्करों ने कब्रिस्तान में मुर्दों के बीच बनाया ठिकाना, पुलिस ने जब्त की 294 लीटर शराब

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2022 18:13 IST

मामला दरभंगा जिले का है, जहां तस्करों ने शराब छुपाने के लिए कब्रिस्तान में सोए मुर्दों के बीच अपना अड्डा बना लिया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखर से बोरे में रखी शराब बरामद कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखर से बोरे में रखी शराब बरामदपुलिस ने 294 लीटर नेपाली सोफिया शराब जब्त की गई है

पटना: बिहार में पूर्णत: शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। तस्कर शराब की तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। शराब के तस्कर अब मुर्दों को भी नहीं बख्श रहे हैं और कब्रिस्तान से शराब की तस्करी करने लगे हैं।

ऐसा ही एक मामला दरभंगा जिले सामने आया है, जहां तस्करों ने शराब छुपाने के लिए कब्रिस्तान में सोए मुर्दो के बीच अपना अड्डा बना लिया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 9:00 बजे लोगों ने देखा कि बेंता ओपी क्षेत्र के गंगासागर पोखर के पश्चिमी भिंडा स्थित कब्रिस्तान में से 5-6 लोग शराब निकाल रहे हैं और उसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं।

इसके बाद लोगों ने जब इसका विरोध करना शुरू किया तो शराब माफिया उन्हीं पर टूट पड़े। शराब माफियाओं ने विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट भी की, उसके बाद स्थानीय लोगों ने बेंता ओपी की पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस को सूचना देने की जानकारी शराब माफियाओं को मिली, उन्होंने बोरी में रखी शराब को गंगासागर पोखर में फेंकना शुरू कर दिया।

वहीं, लोगों के इकट्ठा होने के बाद जब लोग शराब माफियाओं के पास पहुंचे तो शराब माफियाओं ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया, लेकिन लोगों की भीड़ देख अंत में शराब माफिया शराब ही छोड़ भाग निकले। वहीं, सूचना मिलने पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह व बेंता ओपी प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखर से बोरे में रखी शराब बरामद कर ली। साथ ही कब्रिस्तान से भी शराब बरामद की। बताया जाता है कि लंबे समय से कब्रिस्तान में शराब रखी जा रही थी। जैसे ही स्थानीय लोगों को शराब की खेप उतरने की सूचना मिली, लोग शराब रखने की जगह पर पहुंच गए।

लोगों ने शराब माफियाओं से कहा कि कब्रिस्तान से शराब हटा लो, इसी बात पर शराब माफिया उग्र हो गए और लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेंता ओपी अध्यक्ष ने बताया कि कुल 294 लीटर नेपाली सोफिया शराब जब्त की गई है। शराब तस्करी का काम मनोज महतो, छोटू कुमार, गोपाल कुमार इत्यादि कर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :बिहारपटनादरभंगाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी