लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः विजयवाड़ा में पूर्व प्रेमी ने महिला को किया आग के हवाले, उसने लपटों में युवक को भी खींचा, दोनों की हुई मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 14, 2020 14:22 IST

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथ केरोसिन लेकर आया था। इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों ने नागभूषणम की मृत्यु में सीआरपीसी की धारा 174 को भी शामिल किया है जहां पुलिस आत्महत्या थी या नहीं, इसकी जांच करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व प्रेमी ने लड़की को आग के हवाले कर दिया। 24 वर्षीय लड़की चिन्नारी कोरोना सेंटर में नर्स का काम करती थी।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पूर्व प्रेमी ने लड़की को आग के हवाले कर दिया। लेकिन पीड़िता के शरीर पर जैसे ही आग लगी वैसे ही उसे पकड़ लिया, जिसकी वजह से दोनों की जलकर मौत हो गई। 24 वर्षीय लड़की चिन्नारी कोरोना सेंटर में नर्स का काम करती थी।

पुलिस ने कहा कि 25 साल के आरोपी जी नागभूषणम ने चिन्नारी पर हमला किया, जब वह काम के बाद घर लौट रही थी। नागभूषणम ने उसका पीछा किया और दोनों में गरमागरम बहस शुरू हो गई। इस बीच आरोपी ने उसके ऊपर मिट्टी के तेल फेंक दिया और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला ने नागभूषणम को अपनी ओर खींच लिया। बाद में इलाज के दौरान आरोपी की भी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथ केरोसिन लेकर आया था। इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों ने नागभूषणम की मृत्यु में सीआरपीसी की धारा 174 को भी शामिल किया है जहां पुलिस आत्महत्या थी या नहीं, इसकी जांच करेगी। 

उसका कहना कि नागभूषणम और चिन्नारी लगभग दो साल से एक रिश्ते में थे। वह अंततः अपने माता-पिता के दबाव में दोनों अलग हो गए थए, लेकिन नागभूषणम ने कथित तौर पर उसके पीछे पड़ा रहा और अपने साथ रहने के लिए कहता रहा। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद, उसने उसका लगातार पीछा किया। 

लगभग दो महीने पहले चिन्नारी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उनके खिलाफ पुलिस में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई थी। अधिकारियों ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था और चेतावनी भी दी थी। कुछ दिनों बाद चिन्नारी ने शिकायत वापस ले ली और पुलिस से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि वह फिर से उसके जीवन में हस्तक्षेप न करें। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी