लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो हैरान रह गई, बेटे के शव के साथ मां ने कई दिनों से खुद को किया था बंद, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 4, 2024 12:33 IST

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पुलिस ने बीते रविवार को एक घर से विक्षिप्त मां के साथ उसे 54 साल की मृत बेटे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देअगरतला में घर से विक्षिप्त मां के साथ उसे 54 साल की मृत बेटे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआमृतक व्यक्ति की मां ने शव के साथ खुद को बंद रखा था, पुलिस पहुंची तो वो अर्ध बेहोशी में थीमृतक का नाम सुदीप सूर चौधरी था, जबकि उसकी विक्षिप्त मां का नाम कल्याणी सूर चौधरी है

अगरतला: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पुलिस के सामने एक ऐसा वाकया पेश आया कि उसे जानने के बाद पुलिसवालों के रोंगटे खड़े हो गये। जी हां, बीते रविवार को पुलिस ने अगरतला में एक घर से विक्षिप्त मां के साथ उसे 54 साल की मृत बेटे का क्षत-विक्षत शव उसके घर से बरामद किया।

मामले में पुलिस ने कहा कि मृतक व्यक्ति की मां ने शव के साथ खुद को बंद रखा था, जब पुलिस उनके पास पहुंची तो मृतका की मां उसके शव के पास अर्ध-बेहोशी की हालत में पाई गईं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अगरतला पुलिस ने मृतक की पहचान सुदीप सूर चौधरी के रूप में की है, जबकि उसकी विक्षिप्त मां ने पुलिस को अपना नाम कल्याणी सूर चौधरी बताया है।

पुलिस ने बताया कि कल्याणी सूर चौधरी के रिश्तेदार पिछले करीब एक हफ्ते से उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। उसके बाद कल्याणी के रिश्तेदार बीते रविवार को उनकी तलाश में घर पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचे कल्याणी के रिश्तेदारों को घर के अंदर से बेहद तेज दुर्गंध आ रही थी। जिसके आधार पर परिजनों को संदेह हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है। उन्होंने बहुत समय तक प्रयास किया कल्याणी दरवाजा खोल दें लेकिन जब उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने अप्रिय स्थिति का अंदेशा जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

परिजनों सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे को तोड़ा। घर में दाखिल होने पर पुलिस को फर्श पर एक क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला और शव के हगल में बिस्तर पर महिला अर्ध बेहोशी की अवस्था में थी।

पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतका की मां बेहद कमजोर अवस्था में थीं क्योंकि बहुत दिनों से उन्हें खाने को कुछ नहीं मिला था।

पुलिस की ओर से जारी किये बयान में कहा गया है, “फिलहाल सुदीप सूर की की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी मां कल्याणी को जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :त्रिपुराक्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास