लाइव न्यूज़ :

गोवा में पकड़े गये अवैध बांग्लादेशी नागरिक, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'अवैध कारोबार में थे संलिप्त, भेजा जाएगा वापस'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 14:53 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि गोवा पुलिस ने 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जो गोवा में अवैध कारोबार करते थे और बिना किसी सत्यापित दस्तावेज के रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में 20 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया हैगिरफ्तार किये गये सभी विदेशी नागरिक अवैध कारोबार में संलिप्त थेगोवा पुलिस ने गृह मंत्रालय को इनकी फाइल भेजी है, आगे की कार्रवाई करने के लिए

पणजी:गोवा पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए करीब 20 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया है, जो कई वर्षों से गोवा में रहकर अवैध कार्यों में संलिप्त थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए गोला पुलिस की एटीएस ने बताया कि वह अवैध तरीके से गोवा में रह रहे विदेशियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं।

इस संबंध में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "गोवा में 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जो गोवा में अवैध कारोबार करते थे। इन लोगों के पास भारतीय पते, वोटर आईडी कार्ड नहीं थे। ऐसे और लोगों की तलाश की जाएगी। इनको बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। इस बारे में हमने गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया है।"

जानकारी के मुताबिक गोवा पुलिस इस समय विदेशी नागरिकों के सत्यापन का विशेष अभियान चला रही है। इस संबंध में गोवा एटीएस के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जो वैध दस्तावेजों के आधार पर यहां पर रह रहे हैं।

एटीएस के एसपी शोभित सक्सेना ने कहा था कि हिरासत में लिये गये सभी बांग्लादेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गोवा में निवास कर रहे थे। पिछले 4-5 साल से यहां रहते हुए ये अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। हमें इनके बारे में पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।

पुलिस ने हिरासत में लिये गये सभी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया, जिसने उनकी आवाजाही को प्रतिबंध करने का आदेश पारित किया है। गोवा पुलिस हिरासत में लिये गये नागरिकों के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे वो जांच के लिए गृह मंत्रालय भेज रही है।

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह