लाइव न्यूज़ :

IIT Kanpur News: 5 सप्ताह में आईआईटी-कानपुर में आत्महत्या का तीसरा मामला, 29 वर्षीय पीएचडी छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर दी जान, क्या लिखा सुसाइट नोट में, 29 दिसंबर को लिया था प्रवेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2024 16:40 IST

IIT Kanpur News: गत 29 दिसंबर को संस्थान में प्रवेश लिया था। पिछले 5 सप्ताह में आईआईटी-कानपुर परिसर में यह आत्महत्या का तीसरा मामला है।

Open in App
ठळक मुद्दे एक बजे इस पीएचडी छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली।दरवाजा अंदर से बंद पाया और दरवाजा तोड़ने पर वह पंखे से लटकी हुई मिली।फोरेंसिक टीम ने मौत के कारणों की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया।

IIT Kanpur News: कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में 29 वर्षीय एक पीएचडी छात्रा ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा की पहचान केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रही प्रियंका जायसवाल के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से फांसी लगा ली।

जायसवाल ने गत 29 दिसंबर को संस्थान में प्रवेश लिया था। पिछले 5 सप्ताह में आईआईटी-कानपुर परिसर में यह आत्महत्या का तीसरा मामला है। अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आकाश पटेल ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब एक बजे इस पीएचडी छात्रा द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब उसने छात्रा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया और दरवाजा तोड़ने पर वह पंखे से लटकी हुई मिली। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पटेल ने कहा कि जायसवाल की मौत के संभावित कारण प्राथमिक जांच एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी होन के बाद ही सामने आएंगे।

बाद में आईआईटी कानपुर ने एक बयान में कहा, "गहरे दुख के साथ, आईआईटी कानपुर पीएचडी छात्रा प्रियंका जायसवाल के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करता है । वह पिछले महीने (दिसंबर 2023) संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में शामिल हुई थी। वह अपने छात्रावास के कमरे में आज दोपहर को मृत पाई गई।’’

बयान में कहा गया , ‘‘ पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने मौत के कारणों की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया। संस्थान मौत के संभावित कारण के निर्धारण के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। सुश्री प्रियंका जायसवाल के निधन से, संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा छात्र को खो दिया।''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशझारखंडआईआईटी कानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...