लाइव न्यूज़ :

IIT गुवाहाटी में हॉस्टल में मिला छात्र का शव, परिवार ने की जांच की मांग; पुलिस को आत्महत्या का शक

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2024 11:18 IST

IIT Guwahati Student Death: संस्थान ने परिवार के आरोपों पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जबकि दुखद घटना के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए चल रही पुलिस जांच में सहयोग पर जोर दिया।

Open in App

IIT Guwahati Student Death: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले छात्र का शव संदिग्ध हालत में हॉस्टल के कमरे में मिला। इसकी सूचना मिलने के फौरन बाद पुलिस हॉस्टल पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में ले लिया। 20 वर्षीय  मृतक प्रथम वर्ष का छात्र है। हॉस्टल में शव बरामद करने पर पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है। 

आईआईटी गुवाहाटी ने एक बयान जारी कर छात्र की मौत पर दुख जताया। आईआईटी गुवाहाटी ने छात्र के निधन पर गहरा खेद व्यक्त किया, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान आवश्यक सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। आईआईटी गुवाहाटी ने एक बयान जारी कर छात्र की मौत पर दुख जताया और कहा, "यह बेहद अफसोस के साथ है कि आईआईटी गुवाहाटी 10 अप्रैल को कैंपस में एक पुरुष छात्र की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा कर रहा है। परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है और हम इस कठिन समय के दौरान उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। पुलिस इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। छात्र की गोपनीयता और इस घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, मीडिया से इस घटना पर रिपोर्टिंग करते समय विवेक बनाए रखने का अनुरोध किया जाता है।"

परिवार ने लगाया आरोप

गौरतलब है कि  छात्र की संदिग्ध मौत पर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि उनके लड़के के साथ रैगिंग और हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र बुधवार रात अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि छात्र का शव बुधवार रात सुरक्षा गार्डों को मिला, जब उसका रूममेट बाहर था।

पुलिस के मुताबिक, उनके कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। घटना से सदमे में बिहार के रहने वाले मृतक छात्र के परिवार वालों ने उसकी मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने संस्थान पर लापरवाही का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने कहा, हम सभी संभावित कोणों से जांच कर रहे हैं और शव परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में बीटेक चौथे वर्ष की एक छात्रा को नए साल की पार्टी के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाल ही में, आईआईटी गुवाहाटी के एक और छात्र को कथित तौर पर आईएसआईएस के प्रति निष्ठा रखने के बाद हिरासत में लिया गया था।

टॅग्स :IITsuicide attemptबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला