लाइव न्यूज़ :

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, कत्ल करने के बाद शव को ड्रम में छुपाकर हुआ फरार, 43 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2022 16:18 IST

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र में कुसुम नाम की 27 साल की महिला का कत्ल उसके पति प्रदीप सैनी उर्फ गोल्डी ने कर दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को गोल्डी के बंद मकान से दुर्गंध आने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देपति को था पत्नी के चरित्र पर शक, इसलिए उसका कर दिया बड़ी ही बेरहमी से कत्ल यह घटना मध्य प्रदेश के अनूपपुर की है, जहां कल्त का आरोपी वारदात के बाद 43 दिनों तक फरार रहाकत्ल का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को कातिल के घर से दुर्गंध आने लगी

अनूपपुर: पति ने अपनी पत्नी का कत्ल बड़ी बेरहमी से केवल इसलिए कर दिया क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। इतना ही नहीं पति ने हत्या करने के बाद पत्नी के शव को एक ड्रम में छुपा दिया और खुद मौक-ए-वारदात से फरार होकर दिल्ली पहुंच गया लेकिन अनूपपुर पुलिस ने कत्ल के आरोपी पति का दिल्ली तक पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जी हां, ये मामला अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र की है। जहां कुसुम नाम की 27 साल की महिला का कत्ल उसके पति प्रदीप सैनी उर्फ गोल्डी ने कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को गोल्डी के बंद मकान से दुर्गंध आने लगी।

बीते 23 मार्च को मृतक कुसुम सिंह के पिता को पड़ोसियों ने सूचना दी की गोल्डी के घर पर ताला लगा हुआ है लेकिन घर के भीतर से तेज दुर्गंध आ रही है। खबर मिलने के बाद कुसुम के पिता बसंतपुर दफाई अमलाई स्थित गोल्डी के बंद आवास पर पहुंचे तो उन्हें भी घर के भीतर से दुर्गंध आने का एहसास हुआ।

उसके बाद पड़ोसियों से सलाह-मशविरे के बाद कुसुम के पिता फौरन चचाई थाने पहुंचे और पुलिसवालों को बताया कि उनके दामाद का आवास उनके थाना क्षेत्र में पड़ता है, जो बंद है और उनकी बेटी कुसुम गायब है और बंद घर से तेज दुर्गंध आ रही है। थाना प्रभारी वीएन प्रजापति ने मामले को सुनने के बाद फौरन दल-बल के साथ गोल्डी के आवास पर पहुंचे।

पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हुई तो घर के भीतर एक ड्रम में कुसुम की सड़ी हुई लाश पड़ी थी। लाश को देखने से लग रहा था कि हत्या कई दिनों पहले की गई थी।

वहीं बेटी की लाश देखकर पिता बेहोश हो गये। थोड़े देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपनी बेटी की हत्या के लिए उसके पति गोल्डी को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने फौरन फरार हगोल्डी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की और कुसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले में तहकीकात की तो पता चला कि मृतका कुसुम सिंह पति प्रदीप सैनी उर्फ गोल्डी के साथ विवाह के बाद बसंतपुर दफाई में रह रही थी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और पति गोल्डी कुसुम के चरित्र पर संदेह करता था। यही कारण था कि गोल्डी ने एक दिन झगड़े के दौरान पत्नी कुसुम की गला घोंटकर हत्या कर दी।

इधर पुलिस गोल्डी की तलाश कर रही थी, तभी मुखबिर से जानकारी मिली की गोल्डी दिल्ली के गांधी नगर में छुपा हुआ है। अनूपपुर पुलिस की एक टीम ने मुखबिर से मिले दिल्ली के ठिकाने पर दिल्ली पुलिस की सहायता से छापेमारी की और गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया।

कुसुम की हत्या के बाद कुल 43 दिनों तक फरारी काटने वाला गोल्डी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने गोल्डी के खिलाफ दर्ज धारा 302 के मामले में उसे कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी गोल्डी को जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याMadhya Pradeshअनूपपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास