लाइव न्यूज़ :

स्कूल के छात्र द्वारा लड़की की बोतल में पेशाब भरने के बाद राजस्थान में भारी विरोध प्रदर्शन

By रुस्तम राणा | Updated: July 31, 2023 19:04 IST

इस मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने लड़के के घर में घुसने की कोशिश की और जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पत्थरों से हमला किया। 

Open in App
ठळक मुद्देगुस्साए ग्रामीणों ने लड़के के घर में घुसने की कोशिश कीजब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पत्थरों से हमला कियाइसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया

जयपुर:राजस्थान के एक गांव में सोमवार को उस समय भारी विरोध प्रदर्शन हुआ जब कुछ स्कूली लड़कों ने दूसरे समुदाय की एक लड़की की पानी की बोतल में पेशाब भर दिया। लड़कों ने अपने सहपाठी के बैग में एक प्रेम पत्र भी डाला। इस मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने लड़के के घर में घुसने की कोशिश की और जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पत्थरों से हमला किया। 

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। दृश्यों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है जिसमें कुछ लोग लाठियां लिए हुए हैं। पुलिस की एक टीम भी भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश करती नजर आ रही है। 

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने कहा, "लड़की, एक सरकारी सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। शुक्रवार को अपनी कक्षा में अपना बैग और बोतल छोड़कर दोपहर के भोजन के लिए अपने घर गई थी। जब वह वापस आई और बोतल में रखा पानी पिया तो उसे दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद पता चला कि कुछ लड़कों ने पानी में पेशाब मिलाया था।"

इसको लेकर लड़की ने प्रिंसिपल से शिकायत की, जिन्होंने कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे ग्रामीण उत्तेजित हो गए। आज जब स्कूल खुला तो उन्होंने तहसीलदार, लुहारिया थाना प्रभारी और स्कूल प्रिंसिपल के सामने मामला उठाया, लेकिन जब कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण लड़कों के मोहल्ले में घुस गये और पथराव शुरू कर दिया। 

एक अधिकारी ने कहा कि मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि लड़की ने अभी तक पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :राजस्थानSchool Educationराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी