लाइव न्यूज़ :

अधजली बेटी को पहले घरवालों ने जलाया, पूरा मामला जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2018 19:47 IST

बताया जाता है कि हॉरर किलिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिहटा के केलहनपुर बालू घाट से युवती का अधजला शव बरामद कर लिया।

Open in App

पटना,11 अक्टूबर:बिहार की राजधानी पटना से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिहटा थाना ईलाके में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बदचलन होने का आरोप लगाकर घरवालों ने पहले युवती को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया, फिर तेल छिड़क कर शव को जलाने का प्रयास किया। बाद में अधजले शव को बालू में दफना दिया। लेकिन इस खौफनाक वारदात की जानकारी पुलिस को लग गई।

बताया जाता है कि हॉरर किलिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिहटा के केलहनपुर बालू घाट से युवती का अधजला शव बरामद कर लिया। शव की शिनाख्त होते ही थानेदार रंजीत कुमार सिंह युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक उसके पिता, भाई समते अन्य परिजन घर छोडकर भाग गए। घर में सिर्फ उसकी भाभी थी। घर से युवती के जले कपडे मिलने पर पुलिस ने भाभी को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को ठिकाना लगाने में मदद के करने वाले जीप चालक पारसनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उस जीप को भी जब्त कर थाने ले आई, जिसपर अधजले शव को ले जाया गया था।

इस दौरान पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में युवती की भाभी ने पुलिस को बताया कि जब यह सबकुछ हो रहा था उस वक्त वह दूसरे कमरे में थी। आरोपित महिला ने कहा कि उसकी ननद के कई लडकों से संबंध थे। कई बार उसे मना किया गया, लेकिन वह नहीं सुधर रही थी। बदनामी से परेशान होकर परिजनों ने मंगलवार की देर रात घर में उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसकी हत्या कर लाश बालू घाट पर छिपा दी गई। मगर हडबडी के कारण लाश ठीक से नहीं छिपाई जा सकी और सिर्फ शव को बालू से ढंक दिया गया था।

वहीं, पटना एसएसपी मुन महाराज ने बताया कि घर में ही युवती की हत्या की गई है। पुलिस की छानबीन में कई चीजें सामने आई हैं। आरोपितों की तलाश में बिहटा पुलिस छापेमारी कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों के भाग जाने के बाद युवती के शव का अंतिम संस्कार करने वाला भी कोई नहीं बचा है। मानवता के आधार बिहटा थानेदान ने कुछ जनप्रतिनिधियों से बात की ताकि युवती के शव का अंतिम संस्कार हो सके। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

टॅग्स :ऑनर किलिंगबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला