लाइव न्यूज़ :

Hooghly Kolkata: सहपाठी से झगड़ा, 10वीं कक्षा छात्र की मौत?, मृतक के पिता गणेश जालान ने कहा-स्कूल में किसी भी शिक्षक ने दखल नहीं दिया और घटना को नहीं रोका...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2025 11:13 IST

Hooghly Kolkata: लगातार सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिए जाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशोर-शराबा सुनकर हम स्कूल के प्राधिकारियों के साथ अभिनव को अस्पताल ले गए।स्कूल में मौजूद किसी भी शिक्षक ने दखल नहीं दिया।भयावह घटना को रोकने की कोशिश नहीं की।

Hooghly Kolkata:पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के एक हाईस्कूल में बुधवार को सहपाठी के साथ झगड़े के बाद 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंपदानी आर्य विद्यापीठ के छात्र अभिनव जालान (15) को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों ने दावा किया कि हाथापाई के दौरान अभिनव के सहपाठी ने उसकी छाती पर मुक्का मारा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय निकाय बोर्ड के पूर्व पार्षद बिक्रम गुप्ता ने कहा, “शोर-शराबा सुनकर हम स्कूल के प्राधिकारियों के साथ अभिनव को अस्पताल ले गए, लेकिन लगातार सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिए जाने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

मृतक के पिता गणेश जालान ने स्कूल प्रशासन पर “छात्रों के बीच हाथापाई रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया, जिससे उनके बच्चे की जान चली गई।” उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। जालान ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि “स्कूल में मौजूद किसी भी शिक्षक ने दखल नहीं दिया।

इस भयावह घटना को रोकने की कोशिश नहीं की।” उन्होंने किशोर बोर्ड से अपने बेटे की मौत के लिए कथित रूप से जिम्मेदार छात्र को दंडित करने की भी मांग की। छात्र की मौत की खबर फैलने के बाद स्कूल के सामने भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाल लिया।

एक लाख रुपये में नवजात को बेचा, मामला दर्ज

पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति पर अपने एक रिश्तेदार की मदद से अपने नौ महीने के बेटे को एक लाख रुपये में बेचने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना तब सामने आई जब पनम गांव इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि उसी गांव के निवासी सोहन ने अपने रिश्तेदार सागर के साथ मिलकर अपने नवजात बेटे को बेचने की साजिश रची है।

पुलिस ने बताया कि बच्चे को कथित तौर पर जालंधर के सलारपुर निवासी एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेचा गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, भुगतान का एक हिस्सा कथित तौर पर नकद में दिया गया था, जबकि शेष राशि सागर के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई थी।

मामले की जांच कर रहे गढ़शंकर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि बच्चे का पता लगाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceकोलकातापश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद