लाइव न्यूज़ :

Hooghly and North 24 Parganas Rape: 24 घंटे में 2 नाबालिग लड़कियों से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म?, घर पर अकेली थी पीड़िता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2024 22:03 IST

Hooghly and North 24 Parganas Rape: उत्तर 24 परगना के मोगरा में 16 वर्षीय लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार की रात घर पर अकेली थी। मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

Hooghly and North 24 Parganas Rape:पश्चिम बंगाल के हुगली और उत्तरी 24 परगना जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों का उनके पड़ोसियों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक मनोरंजन ब्यापारी और वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम ने अपराधियों को कड़ी सजा देने का आह्वान किया है। उत्तर 24 परगना के मोगरा में 16 वर्षीय लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

जब वह शनिवार की रात घर पर अकेली थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। गायघाटा में इसी तरह की एक घटना में शनिवार को ट्यूशन जाते समय 14 वर्षीय लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद लड़की को पास के जंगल में ले जाया गया और वहां कथित तौर पर उससे बलात्कार करने के बाद रात में उसके घर के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच सोमवार को कराई जाएगी।

गायघाटा में पीड़िता के पिता ने मामले की त्वरित सुनवाई करके दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है। सिलीगुड़ी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शंकर घोष ने तृणमूल सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसके शासन में पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालPoliceकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबर्थ-डे पार्टी में ट्रिपल मर्डर; बुलंदशहर में केक लगाने को लेकर विवाद, बिछ गई तीन लाशें

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं अपहरण और फिरौती के मामलों में, दो पदाधिकारियों समेत चार कर्मियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती राशि भी बरामद

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?