लाइव न्यूज़ :

हिसारः शर्ट अंदर करो, बाल कटवाओ और साफ-सुथरा रहो?, 11वीं और 12वीं कक्षा के 2 छात्र ने स्कूल निदेशक की चाकू मारकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2025 18:58 IST

हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से जब पूछा गया कि क्या दोनों आरोपी नाबालिग हैं तो उन्होंने कहा, "वे 11वीं और 12वीं कक्षा के बास गांव के उसी स्कूल के छात्र हैं जहां यह घटना घटी थी।"

Open in App
ठळक मुद्देअनुशासनहीनता के कारण स्कूल निदेशक द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज थे।घटना के पीछे के सही कारण का पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा।बाल कटवाने और उन्हें साफ-सुथरा रखने के लिए कहना ऐसी बात थी।

चंडीगढ़ः हरियाणा के हिसार जिले में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल के निदेशक की संस्थान परिसर में दो छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी कथित अनुशासनहीनता के कारण स्कूल निदेशक द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जगबीर को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से जब पूछा गया कि क्या दोनों आरोपी नाबालिग हैं तो उन्होंने कहा, "वे 11वीं और 12वीं कक्षा के बास गांव के उसी स्कूल के छात्र हैं जहां यह घटना घटी थी।"

उन्होंने कहा, "घटना के पीछे के सही कारण का पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निदेशक द्वारा छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रों को अपनी शर्ट अंदर करने, बाल कटवाने और उन्हें साफ-सुथरा रखने के लिए कहना ऐसी बात थी।

जो शायद निदेशक ने सिर्फ इन दोनों आरोपियों को ही नहीं, बल्कि अन्य छात्रों से भी कही होगी। उन्होंने कहा, "हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई छात्र इसे कैसे लेता है।" पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी छात्रों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...