लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: सरकारी टीचर ने की शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्रा को जबरन दिखाया अश्लील वीडियो, केस दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2024 17:29 IST

Himachal Pradesh: शिकायत में, लड़की की मां ने दावा किया कि आरोपी ने उसकी बेटी को अतिरिक्त कक्षाओं के बाद स्कूल में ही रुकने के लिए कहा था।

Open in App

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक सरकारी स्कूल के टीचर ने शर्मनाक हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने स्कूल की नाबालिग छात्रा को जबरन अश्लील वीडियो दिखाया। हैरान करने वाला मामला जब सामने आया तो सब दंग रह गए। 9वीं की छात्रा द्वारा टीचर पर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही हिमाचल पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

कथित तौर पर आरोपी शिक्षक सरकारी हाई स्कूल में ड्राइंग शिक्षक के रूप में काम करता है, जो जुन्गा में स्थित है। यह स्कूल हिमाचल प्रदेश में शिमला से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की मां ने शुक्रवार यानी 3 मई, 2024 को ढली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता की मां ने शिकायत में दावा किया है कि आरोपी शिक्षक ने उसकी बेटी को एक्स्ट्रा क्लास के बाद स्कूल में ही रुकने के लिए कहा था। यह घटना कथित तौर पर गुरुवार, 2 मई, 2024 को हुई थी। शिकायत रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि आरोपी ने लड़की को जबरन अपने फोन पर एक नग्न लड़की का अश्लील वीडियो दिखाया था। आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को गलत तरीके से छुआ भी।

टीचर के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मारपीट और लज्जा भंग करने की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये आरोप यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 10 और 12 और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354A के तहत आते हैं। पीटीआई के मुताबिक, एक बार पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो जाने के बाद अपराधी को पुलिस हिरासत में ले लेगी। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशयौन उत्पीड़नPoliceक्राइमपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए