लाइव न्यूज़ :

16 साल की लड़की को पॉर्न दिखाने के आरोप में उसकी मौसी व उसका बॉयफ्रेंड पुणे में अरेस्ट

By अनुराग आनंद | Updated: August 9, 2020 17:09 IST

मौसी व उसके बॉयफ्रेंड मर्जी बिना 16 वर्षीय लड़की को पॉर्न वीडियो दिखाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि दोनों ने लगाए जा रहे आरोप को स्वीकार कर लिया है।अब दोनों आरोपी पर पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे से एक खबर सामने आ रही है कि 16 वर्षीय लड़की को उसकी मौसी व उसके बॉयफ्रेंड ने नहीं चाहने के बावजूद पॉर्न दिखाया। बच्ची ने अपनी मां से जब इसकी शिकायत की तो मां ने बिना देर किए इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। 

एचटी रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता बच्ची की मां के शिकायत पर पुलिस ने बच्ची की मौसी व उसके बॉयफ्रेंड को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां ने अपनी पीड़ित बेटी समेत 4 बच्चों को अप्रैल माह में अपनी बहन के घर पर छोड़ा था। इस दौरान घर पर उसकी मौसी का बॉयफ्रेंड आता था। शिकायत में कहा गया कि मौसी व उसके बॉयफ्रेंड मर्जी बिना उसे पॉर्न वीडियो दिखाते थे। 

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि दोनों ने लगाए जा रहे आरोप को स्वीकार कर लिया है। अब दोनों आरोपी पर पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उनका कोविड-19 का परीक्षण किया गया था। इसमें दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले में अदालत ने एक सीधा जेल वारंट जारी किया क्योंकि यह एक गंभीर अपराध है। लेकिन, जेल अधिकारियों ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भर्ती करने से इनकार कर दिया है।

इस मामले में अब पुलिस का कहना है कि हम उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया में हैं, उन दोनों के निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दोनों ने अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नपुणेमहाराष्ट्रहैरेसमेंटकेसपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो