CBI News: महाराष्ट्र कैडर के 2004 बैच की आईपीएस सुप्रिया पाटिल यादव को एक साल का सेवा विस्तार, सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में तैनात
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 27, 2024 03:38 PM2024-03-27T15:38:50+5:302024-03-27T15:39:43+5:30
CBI News: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक के रूप में सुप्रिया के कार्यकाल को 17 अप्रैल 2024 से एक साल के लिए अर्थात 17 अप्रैल 2025 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
Highlightsमहाराष्ट्र कैडर के 2004 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।कार्मिक मंत्रालय के आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।
CBI News: केंद्र ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में तैनात भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुप्रिया पाटिल यादव को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि यादव महाराष्ट्र कैडर के 2004 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।
इसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक के रूप में सुप्रिया के कार्यकाल को 17 अप्रैल 2024 से एक साल के लिए अर्थात 17 अप्रैल 2025 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।