लाइव न्यूज़ :

Hassan murder: 48 वर्षीय कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या की, आखिर कौन है सुरक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2024 18:32 IST

Hassan murder: पुलिस के अनुसार, लोकनाथ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपनी पत्नी पर कथित तौर पर दो बार चाकू से वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाकर्मियों को देखकर वह मदद के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दौड़ीं। ममता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Hassan murder: हासन में एक 48 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सोमवार को अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कांस्टेबल की पत्नी पारिवारिक विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां शहर के एक पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल लोकनाथ और उनकी पत्नी ममता के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन विवाद को लेकर झगड़ा जारी था। पुलिस के अनुसार, लोकनाथ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपनी पत्नी पर कथित तौर पर दो बार चाकू से वार किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों को देखकर वह मदद के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दौड़ीं। ममता को देखकर दो पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए दौड़े, जबकि अन्य ने कांस्टेबल को उनके पास पहुंचने से रोका।’’ पुलिस ने बताया कि ममता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हासन की पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीता एम.एस. ने कहा, ‘‘परिवार के दावे के अनुसार, लोकनाथ और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था और यह संदेह जताया जा रहा है कि विवाद का कारण भूमि मुद्दा था। इस मुद्दे के संबंध में पहले कोई प्राथमिकी या कोई याचिका किसी पुलिस स्टेशन में नहीं आई है।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए