लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: 4 भांजियों के साथ मामा करता था गंदी हरकत, एनजीओ और टीचर्स ने ऐसे की पीड़ितों की मदद

By आजाद खान | Updated: July 24, 2022 12:21 IST

इस घटना पर बोलते हुए चाइल्डलाइन के निर्देशक अंजू वाजपेयी ने कहा, "बातचीत में यह भी पता चला कि इनके साथ पहले भी यह हुआ है जिसको उनकी मां ने दबा दिया था।"

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में एक मामा अपनी 4 भांजियों का शारीरिक शोषण करता था। तंग आकर पीड़ितों ने इसकी जानकारी अपनी स्कूल की टीचर्स को दी थी। इसके बाद सभी पीड़ितों को रेस्क्यू कर उनकी काउंसिलिंग की गई और मामा को गिरफ्तार किया गया।

चंडीगढ़:हरियाणा के यमुनानगर में एक मामा द्वारा अपनी चार भांजियों के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मामा बहुत दिनों से इन बच्चियों के साथ गलत काम कर रहा था। इस बात की जानकारी लड़कियों की मां को भी थी, लेकिन उस ने बात को दबा दिया था। 

डर के मारे ये बच्चियों मामा के इस हरकत को किसी को नहीं बताती थी। लेकिन जब मामा ने जबरदस्ती करना रोका नहीं तो बच्चियों ने हिम्मत बांधकर पूरी घटना को स्कूल के टीचर्स को बताया था। जिसके बाद आरोपी मामा को पुलिस ने पकड़ लिया है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना यमुनानगर शहर की एक कॉलोनी का है जहां पर यह चार बच्चियां अपने माता पिता और मामा के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि मामा इनके साथ शारीरिक शोषण करता था और इन्हे मारता पीटता भी था। 

जब मामा ने उनका शारीरिक शोषण करना बन्द नहीं किया तब बच्चियों ने घटना की जानकारी स्कूल की टीचर्स को दी। इसके बाद स्कूल के टीचर्स ने एनजीओ चाइल्डलाइन से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। 

चाइल्डलाइन ने सभी बच्चियों को उनके घर से रेस्क्यू कर उनकी काउंसिलिंग करवाई और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें छछरौली स्थित बालकुंज भेज दिया। 

मां को थी पहले से जानकारी- चाइल्डलाइन के निर्देशक

एनजीओ चाइल्डलाइन के निर्देशक अंजू वाजपेयी ने बताया कि उन्हें यह पता चला है कि बच्चियों पर हो रहे इस शारीरिक शोषण की खबर उनकी मां को थी, लेकिन उस ने बात को दबा दिया था। यह परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है जो अभी यमुनानगर शहर की एक कॉलोनी में रहता है। बच्चों का पिता मजदूरी करता था और मां घरों में झाड़ू-बर्तन का काम करती है।

चाइल्डलाइन के निर्देशक अंजू वाजपेयी ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए चाइल्डलाइन के निर्देशक अंजू वाजपेयी ने कहा, "सरकारी स्कूल से कॉल आया था जिसमें शारीरिक शोषण की बात कही गई थी। बच्चियों से बात की और पता चला कि चारों बच्चियों के साथ ऐसी घटना हुई है। बातचीत में यह भी पता चला कि इनके साथ पहले भी यह हुआ है जिसको उनकी मां ने दबा दिया था।"

पुलिस ने आरोपी मामा को किया गिरफ्तार

मामले में बोलते हुए भरतपुर के एएसआई सुषमा ने कहा, "हमारे पास बाल कल्याण समिति की तरफ से शिकायत आई थी कि एक मामा ने चार बच्चियों का शारीरिक शोषण किया है। हमने मामा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।" 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाचंडीगढ़Policeरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?