लाइव न्यूज़ :

बाबा महिलाओं को बेहोश कर बनाता था शारीरिक सम्बन्ध, 120 से औरतों से दुष्कर्म की क्लिप्स मिलीं

By स्वाति सिंह | Updated: July 21, 2018 14:35 IST

जब पुलिस ने छापेमारी की तब उन्हें बाबा के घर से 120 महिलाओं के साथ संबंध बनाने के विडियो मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह बाबा प्रेतबाधा के नाम पर महिलाओं को अपने झांसे में फंसा लेता था।

Open in App

हिसार, 21 जुलाई: एक बाबा का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह बाबा महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। वह हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी है। इस बाबा का नाम अमरपुरी उर्फ बिल्लू है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने छापेमारी की तब उन्हें बाबा के घर से 120 महिलाओं के साथ संबंध बनाने के विडियो मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह बाबा प्रेतबाधा के नाम पर महिलाओं को अपने झांसे में फंसा लेता था। फिर तंत्र विद्या का नाटक करके नशीली दवाइयां दे देता था। जब महिला बेहोश हो जाती थी तो फिर यह उनके साथ रेप कर वीडियो बना लेता था। यही नहीं फिर वह इस वीडियो के द्वारा उन महिलाओं को ब्लैकमेल भी करता था। वीडियो के नाम पर धमका कर आगे भी फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाता था। 

ये भी पढ़ें: पत्रकार कल्पेश याग्निक को रेप और मौत के मामले में फंसाने की धमकी देती थी महिला पत्रकार, मामला दर्ज

खबरों कि मानें तो हाल ही में बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी का एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद जब इस केस की जानकरी इलाके के डीएसपी को मिली तो उन्होंने एक महिला थाना से स्पेशल टीम का गठन कर और स्थानीय पुलिस की टीम का गठन कर अमरपुरी के आश्रम में छापेमारी कर बाबा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बाबा पर केस दर्ज किया है। बाबा पर रेप, आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई धाराएं दर्ज कराई है। पुलिस को बाबा के आश्रम से 120 विडियो मिले हैं जिसमे वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते दिख रहा है। इसके अलावा पुलिस को वहां से कुछ नशीली गोलियां भी मिली हैं। 

पुलिस के मुताबिक वह बाबा सम्मोहन विद्या जानता था। इसके द्वारा वह महिलाओं को अपने वश में कर लेता था, और झाड़फूंक के नाम पर वह नशीली दवाइयां देता था। पुलिस ने बताया कि बिल्लू के कमरे में तीन दरवाजे हैं। जिसके द्वारा वह महिलाओं को अपने रूम में छुप कर ले आता था। उस कमरे में कैमरे लगे हुए थे। जिससे वह वीडियो बनता था। 

ये भी पढ़ें: बिहार: अल्प आवास गृह की महिलाओं ने लगाए डीपीएम पर गंभीर आरोप, संवासिनियों ने किया जमकर हंगामा

बाबा के अलावा पुलिस ने दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल बाबा को 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने शिकार हुई महिलाओं से अपील की है कि वह सामने आकर बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाएं। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि उन महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बता दें कि लगभग 9 महीने पहले एक महिला ने इस बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने अब जाकर इसे गिरफ्तार किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए