लाइव न्यूज़ :

पलवल सीरियल हत्याकांड: फट गई है आरोपी नरेश धनकड़ के दिमाग की नस, दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 2, 2018 19:15 IST

मंगलवार रात दो बजे से चार बजे के बीच हरियाणा के पलवल में छह लोगों की हत्या कर दी गयी।

Open in App

हरियाणा के पलवल में मंगलवार (दो जनवरी) की रात हुई छह हत्याओं के मामले में गिरफ्तार आरोपी नरेश धनकड़ को ब्रेन हेमरेज की वजह से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गिरफ्तार किए गए भारतीय सेना के पूर्व अफसर धनकड़ का फरीदाबाद के एक अस्पताल में सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन रिपोर्ट के अनुसार धनकड़ के दिमाग की कुछ नसें फटी हुई हैं। धनकड़ की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। 

हरियाणा पुलिस के अनुसार अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी नरेश अजीब-अजीब बातें कर रहा था। धनकड़ पलवल के ओमेक्स सिटी में रहता था। मंगलवार तड़के दो से चार बजे के बीच उसने कथित तौर पर छह लागों की लोहे की राड से मार-मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने आदर्श नगर कॉलोनी से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

नरेश धनकड़ साल 1999 में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के रूप में भर्ती हुआ था। सेना से मेडिकल ग्राउंड पर रिटायर होने के बाद कृषि विभाग में एसडीओ पद पर तैनात था। 2008 में नरेश धनकड़ की शादी पलवल निवासी सीमा के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद नरेश का एक बेटा भी हुआ। जो अभी 8 साल का है। 

परिजनों के मुताबिक नरेश और उसकी पत्नी सीमा में शादी के 5 साल बाद विवाद होने लगा था। जिसके बाद नरेश को छोड़कर पत्नी सीमा मायके चली गई थी वो भी अपने बेटे को साथ लेकर। हालांकि दोनों के बीच अभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। ये दोनों पति-पति अभी भी अलग-अलग रहते हैं। 

नरेश के एक भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उसको पुलिस से काफी नफरत थी और पत्नी सीमा के छोड़ जाने के बाद नरेश काफी अलग-अलग सा रहने लगा था। वह हमेशा गुस्से में रहता था। परिजनों ने यह भी बताया कि पत्नी सीमा नरेश को अक्सर धमकाती रहती थी, उसे बोलती थी कि तूझे पागल बना दूंगी। धनकड़ के भाई ने यह भी बताया कि नरेश का दिमागी हालात सही नहीं है। उसका मुरादनगर के डॉक्टरों से इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास