लाइव न्यूज़ :

सो रही पत्नी का पति ने रेता गला, सिर को धड़ से किया अलग; जानें क्या है कत्ल की वजह

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2025 08:47 IST

Haryana Crime: हरियाणा के सिरसा के रामपुर ढिल्लो गांव के रोहताश ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सोते समय उसका गला रेत दिया।

Open in App

Haryana Crime:हरियाणा के सिरसा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना रामपुरा ढिल्लों गांव में घटित हुई। रामपुरा ढिल्लों गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। बीते शनिवार, 7 जून को आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहताश ने घर के खुले हिस्से में सो रही अपनी पत्नी माया देवी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। नाथूसरी चोपटा थाने के प्रभारी राज कुमार के अनुसार, घटना के समय दंपति के 18 और 16 वर्षीय दो बेटे पहली मंजिल पर सो रहे थे।

कुमार ने बताया, "सुबह करीब 4 बजे रोहताश ने धारदार हथियार से महिला पर हमला किया और फिर पुलिस और गांव के सरपंच को सूचना दी। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह पारिवारिक विवाद का नतीजा है।"

मजदूर रोहताश और घर में किराने की दुकान चलाने वाली माया देवी को गांव वाले सालों से खुशहाल शादीशुदा जोड़ा बताते हैं। रोहताश को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने से पहले महिला के माता-पिता के बयानों का इंतजार कर रही है।

टॅग्स :हरियाणाहत्याक्राइमHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...