लाइव न्यूज़ :

Haryana Elections 2024: सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर रेप और शारीरिक शोषण किया, चुनाव से पहले बागी विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा को झटका, महिला की शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 11:09 IST

Haryana Elections 2024: राम निवास सुरजाखेड़ा ने 22 अगस्त को नरवाना से जजपा विधायक के रूप में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Elections 2024: लोकसभा में सत्तारूढ़ भाजपा का खुलकर समर्थन किया था।Haryana Elections 2024: तीन अन्य विधायक अगले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगे।Haryana Elections 2024: 28 वर्षीय महिला द्वारा लगाए गए आरोप 2021 की एक घटना से संबंधित हैं।

Haryana Elections 2024: हरियाणा में हाल में विधानसभा से इस्तीफा देने वाले जननायक जनता पार्टी (जजपा) के बागी विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जींद पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुरजाखेड़ा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ ‘‘साजिश’’ का हिस्सा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला द्वारा लगाए गए आरोप 2021 की एक घटना से संबंधित हैं।

महिला ने विधायक पर सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उसका शोषण करने और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया। जींद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार ने फोन पर बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुरजाखेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्वों के इशारे पर उनके खिलाफ बलात्कार की झूठी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर जायेगा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साजिश के तहत मुझे कमजोर करना दुर्भाग्यपूर्ण है... मैं हर अग्निपरीक्षा का सामना करने के लिए तैयार हूं... मेरी अपील है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं।’’

सुरजाखेड़ा ने 22 अगस्त को नरवाना से जजपा विधायक के रूप में राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हाल में हुए लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खुलकर समर्थन किया था। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद सुरजाखेड़ा ने दावा किया था कि वह और तीन अन्य विधायक अगले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019जननायक जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा