लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कॉलेज गर्ल को दिन के 2 बजे अगवा कर कार में किया गैंगरेप, 4 दिन में छठा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2018 12:07 IST

हरियाणा के जींद, पानीपत, फरीदाबाद और फतेहाबाद, फारुख नगर में हुई रेप की घटनाओं में नाबालिग से लेकर शादीशुदा महिला भी शामिल है।

Open in App

हरियाणा में चार दिन में छ: रेप की घटनाएं हुई है। ताजा मामला गुरुवार 18 जनवरी का है। जहां गुरुग्राम के फारुख नगर में एक बीए की छात्रा को दिन के 2 बजे  दो बदमाशों ने जबरदस्ती कार में बिठाया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। छात्रा इस वक्त कॉलेज से घर आ रही थी।  उन्होंने शहर के किसी सुनसान जगह पर कार को पार्क कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती और उसके पिता का बयान लेकर शिकायत दर्ज कर ली है। 

वहीं, बुधवार 17 जनवरी को भी हरियाणा में रेप की पांचवी घटना देखने को मिली। हरियाणा के फतेहाबाद के भूटान गांव में एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। खबरों के मुताबिक जब पीड़िता अपने घर पर अकेले थी। कुछ लोग घर में जबरन घुस आए और युवती के साथ गैंगरेप किया। 

अन्य रेप के मामले

चौथी घटना- सोमवार 15 जनवरी को भी घर में एक घर में 6 बदमाशों ने पति और नौकर को बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप किया। रेप के बाद छ: बदमाश  घर से नकदी और गहने भी लूट कर ले गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने लूट और गैंगरेप के बाद महिला को घर के पीछे एक गड्ढे में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- सुधर जाओ एडीजीपी आरसी मिश्रा, रेप पर बेतुके बयान से पुलिस की ''नाकामी'' नहीं छुपा सकते आप

तीसरी घटना- रविवार 14 जनवरी को फरीदाबाद में भी गैंगरेप का मामला सामने आया। यहां एक 23 साल की लड़की को तीन लोगों ने किडनैप कर कार में गैंगरेप किया। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीपी के अनुसार, लड़की के सिर और शरीर पर काफी चोट के निशान पाए गए हैं। गैंगरेप के बाद आरोपी लड़की को सीकरी के पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दूसरी घटना- जींद में एक 15 साल की दलित लड़की के साथ रेप हुआ। इसके बाद बेहरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। डॉक्टर का कहना है कि पीड़िता की हालत देखकर पता चल रहा था कि वह किस हैवानियत की शिकार हुई है। तीन से चार लोग ने इस गैंगरेप को अंजाम दिया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी  ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।  

पहली घटना - पानीपत  के उरलाना कलां गांव में रहने वाली 11 साल की मासूम के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। टीओआई के मुताबिक, बच्ची शनिवार 13 जनवरी की शाम को पांच बजे कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों प्रदीप और सागर बच्ची को लालच देकर अपने घर ले गए और गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब आरोपियों ने बच्ची के शव के साथ रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी के गठन का भी दावा किया है। 

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा की हत्या, गला रेतकर खेत में फेंका शव

इन घटनाओं के बीच एडीजीपी आरसी मिश्रा ने बयान दिया है कि, रेप हमारे समाज का हिस्सा है, अनंतकाल से होते आ रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने कहा, 'पुलिस का काम है जांच करना, अपराधी को पकड़ना और सबूत पेश करना।' अधिकारी के इस लापरवाह बयान से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को बल मिल गया है। हरियाणा के लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :हरियाणागैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो