लाइव न्यूज़ :

नौकरी देने के बहाने महिला को गेस्ट हाउस में बंधक बनाया, 4 दिन तक 40 लोगों ने किया बलात्कार

By स्वाति सिंह | Updated: July 21, 2018 07:53 IST

मनीमाजरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में गेस्ट हाउस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

चंडीगढ़, 21 जुलाई: हरियाणा के पंचकूला में एक महिला को 40 लोगों बंधक बनाकर लगातार 4 दिन तक उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस के मुतबिक महिला ने बताया कि आरोपियों में से एक महिला के पति को जानता था। उसने महिला के पति को गेस्ट हाउस में नौकरी दिलाने का वादा किया था। जिसके बाद उसे चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मनीमाजरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में गेस्ट हाउस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि वह नौकरी की तलाश में बाहर निकली थी जब उसे एक गेस्ट हाउस में बंधक बना कर रखा गया। चंडीगढ़ पुलिस के पास गुरुवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे 15 जुलाई से 18 जुलाई तक मोरनी हिल्स के एक गेस्ट हाउस में कैद कर रखा गया जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उससे बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें: मजुफ्फरपुर रिमांड होम मामला: मेडिकल रिपोर्ट में 29 नाबालिग लड़कियों से रेप की पुष्टि

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जहां चंडीगढ़ पुलिस ने महिला के शिकायत के लिए आने के बाद मनीमाजरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की, मामला पंचकूला पुलिस थाने को दिया जा रहा है जिसके अधिकार क्षेत्र में कथित घटना हुई। पंचकूला पुलिस ने मामले की जांच के लिए आज आईपीएस अधिकारी अंशु सिंग्ला के अधीन एक विशेष जांच दल का गठन किया। सिंग्ला इस समय पंचकूला के सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें: महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर महिला संगठनों ने निकाला मार्च, की सुरक्षा की मांग

खबरों कि मानें तो पंचकूला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी ना देने के लिए दो सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनमें एक महिला अधिकारी और एक कांस्टेबल शामिल है। उन्होंने पीटीआई से कहा, 'मामला चंडीगढ़ के पुलिस थाने से लेकर पंचकूला पुलिस को सौंपा जा रहा है।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए