लाइव न्यूज़ :

Gwalior Shocker: दूसरी जाति के शख्स से प्रेम करने पर पिता बना कातिल, अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2024 10:57 IST

Gwalior Shocker:पुलिस ने शनिवार को बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति ने दूसरी जाति के एक युवक के साथ रिश्ते को लेकर अपनी बेटी से झगड़े के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

Open in App

Gwalior Shocker: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता ही अपनी बेटी का हत्या बन गया। बताया जा रहा है कि बेटी के दूसरी जाति के युवक से संबंध रखने पर पिता नाराज था। परिवार को यह मंजूर नहीं था कि उकी बेटी दूसरे जाति के शख्स से प्रेम करें। यह गुस्सा इतना बढ़ा कि पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। शनिवार, 17 अगस्त को पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है जिससे पूछताछ जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजेंद्र सिंह वर्धमान ने कहा कि हत्या गिरवाई थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पिता और बेटी के बीच उसके संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इसी साल जुलाई में राजस्थान से भी ऑनर किलिंग का ऐसा ही एक मामला सामने आया था। राजस्थान के झालावाड़ जिले में ऑनर किलिंग के एक मामले में एक 20 वर्षीय महिला की उसके पिता और भाई द्वारा अपहरण के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी गई, पुलिस ने यह भी कहा कि उसका जला हुआ शरीर चिता से बरामद किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पति की सूचना के बाद जब पुलिस सौरित गांव पहुंची, तब तक शरीर का लगभग "80 प्रतिशत" हिस्सा जल चुका था। पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता ने उसकी दूसरी जाति के व्यक्ति से शादी करने पर आपत्ति जताई थी।

हरनवाड़ाशाहजी के डीएसपी जय प्रकाश अटल ने कहा, "यह झूठी शान के लिए हत्या का मामला है क्योंकि महिला के माता-पिता शिमला कुशवाह ने उसकी दूसरी जाति के रवींद्र भील से शादी करने पर आपत्ति जताई थी।" पुलिस ने कहा कि कुशवाह और भील ने एक साल पहले भागकर यूपी के गाजियाबाद में शादी कर ली।

टॅग्स :ग्वालियरGwalior Policeक्राइमहत्याक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम