लाइव न्यूज़ :

Gurugram: खाना गिरने पर इतना गुस्सा! दोस्त को शख्स ने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 10:47 IST

Gurugram: गुरुग्राम में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 19 वर्षीय युवक ने झगड़े के बाद अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी।

Open in App

Gurugram:  गुरुग्राम में 19 वर्षीय युवक को अपने सहकर्मी के साथ हुए झगड़े के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना गांधी नगर कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत में 14 अगस्त की रात को हुई, जहां उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर निवासी पप्पू कुमार (35) रहता था और दो अन्य व्यक्ति उमेश तथा राजेश के साथ काम करता था।

मृतक पप्पू के छोटे भाई द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, खाना गिरने को लेकर उमेश और पप्पू के बीच झगड़ा हो गया इस पर राजेश ने स्थिति को शांत करने के लिए बीच-बचाव किया। इसके बाद पप्पू इमारत की तीसरी मंजिल पर चला गया। उमेश उसके पीछे गया और उसे तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

शिकायत के बाद शिवाजी नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और पप्पू के ही इलाके के रहने वाले उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अपराध करने के बाद वह भाग गया और उत्तर प्रदेश तथा बिहार में विभिन्न स्थानों पर छिपता रहा।

हमारी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।’’ 

टॅग्स :गुरुग्रामHaryana Policeहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा