लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः पत्नी को लेकर झगड़ा, 32 वर्षीय इंजीनियर बेटा ने मां को चाकू मारकर हत्या की, सीसीटीवी कैमरे से खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 22:48 IST

घटना के कुछ घंटों के भीतर ही थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार रात को शिवपुरी इलाके में हुई।मां ने उसे फिर से पत्नी और बेटे को रखने की इजाजत नहीं दी थी।आरोपी को महिला पर हमला करते और भागते देखा जा सकता है।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी मां की चाकू मारकर हत्या करने के कुछ घंटों बाद ही 32 वर्षीय एक इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार रात को शिवपुरी इलाके में हुई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी मनीष भंडारी टीसीएस में काम करता था और गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई थी। उसकी पत्नी और बेटा दिसंबर 2018 में ही उसे छोड़कर चले गए थे और उनसे अलग होने के बाद से वह मानेसर में रह रहा था।

पुलिस ने कहा कि भंडारी ने कथित तौर पर गुस्से में आकर अपनी मां की हत्या कर दी क्योंकि मां ने उसे फिर से पत्नी और बेटे को रखने की इजाजत नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई जिसमें आरोपी को महिला पर हमला करते और भागते देखा जा सकता है।

पुलिस उपायुक्त राजीव देशवाल ने कहा, “घरेलू झगड़े के कारण, उसकी पत्नी और बेटा पिछले चार साल से उससे अलग रह रहे थे। आरोपी ने दावा किया कि वह अपनी पत्नी और बेटे को वापस लाना चाहता है लेकिन उसकी मां ने इसका विरोध किया और गुस्से में आकर उसने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।”

मृतका के पति रणवीर कुमार भंडारी की शिकायत के आधार पर आरोपी विरुद्ध न्यू कॉलोनी पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के कुछ घंटों के भीतर ही थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कुमार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कल उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली