लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सीरियल किलर का कहर, छात्रा से रेप के बाद की हत्या; कबूला गुनाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 09:24 IST

Gujarat News: पूछताछ के दौरान जाट ने इस अपराध से पहले चार और हत्याएं किए जाने की बात स्वीकार की थी।

Open in App

Gujarat News: गुजरात के वलसाड जिले में 19 वर्षीय लड़की से बलात्कार और फिर उसकी हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक ‘सीरियल किलर’ ने छठी हत्या का जुर्म भी कूबूल कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुजरात के दभोई में इस साल जून में छठी हत्या की थी। हरियाणा के रोहतक जिले का निवासी राहुल जाट को वलसाड जिले के उदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास 14 नवंबर को 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा का शव मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान जाट ने इस अपराध से पहले चार और हत्याएं किए जाने की बात स्वीकार की थी। पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने कहा, ‘‘उसने अब छठी हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने एक दृष्टिबाधित युवक की हत्या की थी।’’ वडोदरा के प्रतापनगर से आठ जून 2024 को यात्रा के दौरान जाट की दोस्ती महाराष्ट्र के नंदुरबार के रहने वाले फैयाज अहमद शेख से हुई थी।

वाघेला ने बताया कि दोनों वडोदरा जिले के दभोई में उतर गए। जिसके बाद जाट कथित तौर पर उसे एक सुनसान इलाके में ले गया और उसनें वहां लोहे की चेन से उसका गला घोंट दिया और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन और पैसे छीन लिए।

उन्होंने कहा, “इसी के साथ हमनें एक और अज्ञात हत्या का मामला सुलझा लिया।’’ अपनी गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले, जाट ने कथित तौर पर तेलंगाना के सिकंदराबाद के पास एक महिला को लूटा और ट्रेन में उसकी हत्या कर दी थी। अक्टूबर में, उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। 

टॅग्स :गुजरातरेपहत्याPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली