लाइव न्यूज़ :

गुजरात: तीन नाबालिग बेटियों के साथ दंपति ने पिया जहर, सभी की मौत, आर्थिक तंगी ने ली जान

By भाषा | Updated: September 4, 2020 21:31 IST

सैफुद्दीन दुधईवाला (42), उसकी पत्नी महजबीं (35) और बेटियां आरवा (16), जैनब (16) और हुसैना (7) सुबह सुजाईबाग इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उन्होंने कहा,‘‘प्रारंभिक जांच से लगता है कि मृतकों ने बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह के बीच जहरीले पेय का सेवन किया होगा।”

Open in App
ठळक मुद्देदुधईवाला के बुजुर्ग माता-पिता शुक्रवार को सुबह रिश्तेदार के यहां से घर लौटे जिसके बाद उन्हें पांचों के शव मिले।सैफुद्दीन के पिता शब्बीर के अनुसार, उनके बेटे ने आर्थिक समस्याओं के कारण यह कदम उठाया होगा।करन ने कहा कि सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

दाहोदः गुजरात के दाहोद शहर में शुक्रवार को एक दंपति और उनकी तीन नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।

दाहोद पुलिस थाने के निरीक्षक एच पी करन ने कहा कि सैफुद्दीन दुधईवाला (42), उसकी पत्नी महजबीं (35) और बेटियां आरवा (16), जैनब (16) और हुसैना (7) सुबह सुजाईबाग इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उन्होंने कहा,‘‘प्रारंभिक जांच से लगता है कि मृतकों ने बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह के बीच जहरीले पेय का सेवन किया होगा।”

अधिकारी ने कहा कि दुधईवाला के बुजुर्ग माता-पिता शुक्रवार को सुबह रिश्तेदार के यहां से घर लौटे जिसके बाद उन्हें पांचों के शव मिले।” सैफुद्दीन के पिता शब्बीर के अनुसार, उनके बेटे ने आर्थिक समस्याओं के कारण यह कदम उठाया होगा। करन ने कहा कि सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विधायक के कोरोना संक्रमित भाई ने आत्महत्या की

कन्नौज जिले के तिर्वा सीट से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत के भाई संजय राजपूत ने शुक्रवार को एक मेडिकल कॉलेज की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें शुक्रवार को ही इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि संजय राजपूत (45) कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उन्हें शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दोपहर को उन्होंने वार्ड की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के पीछे के कारण का जांच के बाद ही पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संजय राजपूत के 28 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!