लाइव न्यूज़ :

Noida Dowry Murder: शादी में स्कॉर्पियो और 30 तोला सोना दिया, बेटियों के बच्चे हुए तो बुलेट और 11 तोला सोना फिर दिया?, पिता ने कहा-मर्सिडीज कार और 36 लाख रुपये मांग रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 17:19 IST

Greater Noida Nikki Murder Case Update: निक्की के ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए, पिता भिखारी सिंह ने कहा कि एनकाउंटर होना चाहिए। यह बाबा (योगी आदित्यनाथ) की सरकार है, उनके घर पर भी बुलडोजर चलवाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देGreater Noida Nikki Murder Case Update: अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे।Greater Noida Nikki Murder Case Update: नौ साल तक सहने पड़े अत्याचारों को याद किया।Greater Noida Nikki Murder Case Update: शादी में उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार मांगी।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पति और ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर आग लगाकर मारी गई 26 वर्षीय निक्की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले मर्सिडीज कार और 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। निक्की के पिता ने कहा, ‘‘उनकी मांगें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थीं... और वे हमसे 36 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे।’’ निक्की के ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए, पिता भिखारी सिंह ने कहा, ‘‘एनकाउंटर होना चाहिए। यह बाबा (योगी आदित्यनाथ) की सरकार है, उनके घर पर भी बुलडोजर चलवाना चाहिए।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे।’’ परिवार ने निक्की और उनकी बहन कंचन (29) को नौ साल तक सहने पड़े अत्याचारों को याद किया। वर्ष 2016 में, दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की शादी विपिन भाटी से और कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी। सिंह ने कहा, ‘‘शादी में उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार मांगी।

हमने उन्हें दे दी, और फिर उन्होंने एक बुलेट मोटरसाइकिल मांगी, जो हमने दे दी। उनकी मांगें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं। इसके बाद उन्होंने हमसे 36 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों भाई काम नहीं करते। शादी के बाद से ही वे पैसे मांगते रहे, कभी कहते थे कि अपनी मर्सिडीज हमें दे दो, तो कभी कहते थे कि अपनी स्कॉर्पियो दे दो।

विपिन के पास कोई काम नहीं था, इसलिए मैंने अपनी बेटी की ब्यूटी पार्लर खोलने में मदद की। फिर उसने (विपिन) पार्लर से पैसे चुराने शुरू कर दिए।’’ विपिन को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी मां को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने दावा किया कि विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत हुई, लेकिन सारी कोशिशें बेकार गईं।

भिखारी सिंह के घर के बाहर खड़ी एक मर्सिडीज कार की ओर इशारा करते हुए एक अन्य रिश्तेदार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘विपिन एक साल से ज्यादा समय से इस कार की मांग कर रहा था। उसने कहा कि या तो मर्सिडीज दे दो या 60 लाख रुपये।’’ निक्की की मां ने कहा, ‘‘उन्होंने एक टॉप मॉडल स्कॉर्पियो कार की मांग की।

हमने उनसे कहा कि हम सिर्फ स्विफ्ट डिजायर कार ही दे सकते हैं, फिर भी हमने शादी में स्कॉर्पियो और 30 तोला सोना (करीब 350 ग्राम) दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मेरी बेटियों के बच्चे हुए, तो हमने उन्हें मोटरसाइकिल और 11 तोला सोना (करीब 128 ग्राम) दिया, फिर भी उन्होंने उन्हें प्रताड़ित किया। जब हम अपनी बेटियों को वापस घर लाए, तो उन्होंने पंचायत की, हमसे बेटियों को वापस भेजने की गुहार लगाई... फिर भी उनका उत्पीड़न जारी रहा।’’ उन्होंने पूरे भाटी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली