लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग में खड़ी कार पर 20 राउंड फायरिंग, खाली खोके जुटाती दिखी पुलिस, जानें क्या है मामला

By अंजली चौहान | Updated: June 30, 2024 13:56 IST

Greater Noida Viral Video:इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल इकट्ठा कर रही है और कार पर गोलियों के छेद दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

Greater Noida Viral Video: शनिवार को ग्रेटर नोएडा में दो गुटों के बीच विवाद के बाद पार्किंग में खड़ी एक कार पर 20 राउंड गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है। घटना से आस-पास के लोग दहशत में हैं। दरअसल पहले तो दोनों गुटों के बीच जुबानी बहस हुई इसके बाद इस बहस ने लड़ाई की शक्ल ले ली। फिर क्या था एक गुट ने दूसरे गुट की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। 

यह घटना ग्रेटर नोएडा के कोट गांव की बताई जा रही है। दरअसल शिवा नाम का एक शख्स अपने बेटे के साथ अस्पताल में भर्ती किसे संबंधी को देखना गया था। इस बीच शिवा को मोंटी और उज्ज्वल ने रोका। थोड़ी देर तक चली जुबानी जंग ने लड़ाई की शक्ल ले ली। 

शिवा ने मामले में मदद के लिए अपने दो दोस्तों को कोट नहर के पास बुला लिया। इसके जवाब में मोंटी ने शिवा की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। शिवा और उसके साथ के लोग जान बचाते हुए भाग गए। लेकिन मोंटी फायरिंग करता रहा। फरार होने से पहले मोंटी कार पर 20 राउंट फायर कर चुका था।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस खोके इकट्ठा कर रही है। फायरिंग से कार को बहुत नुकसान पहुंचा है। कार में कई छेद हो गए हैं और खिड़कियां चूर हो गई हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

इस बीच ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 में हुई एक हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक भुवनेश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी के चाचा और पिता ने करवाई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इन लोगों ने  सुपारी लेकर हत्या को अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि भुवनेश की पत्नी को शक था कि हत्या उसके अपनों ने करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच की। जांच में सामने आया कि भुवनेश ने अपने ही गांव की एक लड़की से 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति और पत्नी ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे।

प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता और चाचा ने अपने दामाद की हत्या की साजिश रची। उन्होंने आरोपियों को तीन लाख रुपये की सुपारी दी। जिसके बाद आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लड़की के पिता और चाचा फरार हैं।

सुपारी लेने के बाद आरोपी ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। 15 जून को भुवनेश आरोपियों को सूरजपुर ऑटो स्टैंड पर सवारी लेता मिल गया। परिचित होने के चलते सभी ने मिलकर शराब पीने का मन बनाया। भुवनेश को बहुत शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाNoida Policeयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?