लाइव न्यूज़ :

‘वीडियो ब्लॉगर’ मधुकर सिंह ने 17 वर्षीय ‘सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर’ को  कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप, ‘फॉरेस्ट क्लब’ में शूटिंग के दौरान घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 20:24 IST

क्षेत्राधिकारी (कैंट) योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मधुकर सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 12 जून की शाम को हुई और पीड़िता के परिवार ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई।मधुकर सिंह के साथ शाम छह बजे एवं नौ बजे के बीच निर्धारित वीडियो शूट के लिए क्लब गई थी।शूटिंग के दौरान मधुकर के दो दोस्त आदर्श सिंह और एक अन्य अज्ञात युवक भी मौजूद थे।

गोरखपुरः गोरखपुर में खोराबार इलाके के ‘फॉरेस्ट क्लब’ में शूटिंग के दौरान एक ‘वीडियो ब्लॉगर’ ने 17 वर्षीय ‘सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर’ को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 12 जून की शाम को हुई और पीड़िता के परिवार ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी मधुकर सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत बृहस्पतिवार शाम जेल भेज दिया है। शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए छोटे वीडियो बनाने वाली नाबालिग कथित तौर पर राप्तीनगर स्थित ‘यूट्यूबर’ मधुकर सिंह के साथ शाम छह बजे एवं नौ बजे के बीच निर्धारित वीडियो शूट के लिए क्लब गई थी।

शिकायत के मुताबिक शूटिंग के दौरान मधुकर के दो दोस्त आदर्श सिंह और एक अन्य अज्ञात युवक भी मौजूद थे। लड़की का आरोप है कि शूटिंग समाप्त होने के बाद मधुकर ने उसे एक कोल्ड ड्रिंक दी जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और रात 10 बजे से आधी रात के बीच उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

नाबालिग लड़की के पिता ने 19 जून को खोराबार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मधुकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी (कैंट) योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मधुकर सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा