लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर : ट्रेन से बिहार की 26 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया, सोशल मीडिया के जरिए मिली थी सूचना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2018 10:53 IST

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। इनके द्वारा 26 नाबालिगों को बचाया गया है।

Open in App

गोरखपुर, 7 जुलाई : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। इनके द्वारा 26 नाबालिगों को बचाया गया है। खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर बांद्रा अवध एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी और आरपीएफ ने 26 नाबालिग लड़कियों को बचाया है। कहा जा रहा है कि इन लड़कियों को बेचने जाया जा रहा था।

 ऐसे में इनको जिस ट्रेन से ले जाया जा रहा था उसी में सफर करने वाले यात्री ने इस बात की सूचना ट्वीट के जरिए दी थी। पांच जुलाई को एक यात्री ने ट्वीट करके बताया था कि वह ट्रेन के एस 5 कोच में यात्रा कर रहा है और उसने देखा है कि करीब 25 लड़कियां रो रही हैं और परेशान हैं। जिसके बाद मामले पर एक्शन लेते हुए मासूमों को बचाया गया है।

वहीं, इस सोशल मीडिया के जरिए मामले की जानकारी देते हुए रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुजफ्फरपुर बांद्रा अवध एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की ओर से लड़कियों के संबंध में जानकारी देता हुआ ट्वीट होने के बाद वाराणसी और लखनऊ के अधिकारी हरकत में आ गए। ट्वीट के आधे घंटे के अंतर ही इस मामले पर कार्यवाही की गई है। साथ ही संबंध में जानकारी मिलने के बाद गोरखपुर पर राजकीय रेलवे पुलिस ने चाइल्ड लाइन और पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई के साथ संपर्क स्‍थापित किया। 

बताया जा रहा है कि 22 साल और 55 साल की उम्र के दो व्यक्तियों के साथ 26 लड़कियों को ट्रेन से बरामद किया गया है। लड़कियों को नरकटियागंज से ईदगाह ले जाया जा रहा था। लड़कियों अभी किसी भी सवाल के सही से जवाब नहीं दे सकी हैं। ऐसे में उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।ट्रेन से बरामद की गई लड़कियों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।

टॅग्स :गोरखपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी